वाराणसी। सीमेंट कारोबारी 60 वर्षीय साजिद अली उर्फ बबलू हाजी ने गुरुवार दोपहर संकुलधारा पोखरे के समीप स्थित कंकड़वावीर मस्जिद ( विनायका ) के भीतर अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ा लिया। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी ठोस वजह सामने नहीं आई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। भेलूपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी थी। डीसीपी काशी प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। साजिद दोपहर में मस्जिद पहुंच नमाज अदा किए। नमाजी धीरे-धीरे मस्जिद से निकल रहे थे कि गोली चलने की आवाज ने सबको दहला दिया। गोली चलने की आवाज मस्जिद में बाथरूम के पीछे से आई थी, लिहाजा नमाजी और इमाम पहुंचे तो खून से लथपथ शव पड़ा देख परेशान हो उठे।

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें: MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले





