जल निगम की लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नाराज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को शहर में सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी कालोनी लिंक रोड पर पालिका द्वारा करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई सीसी सड़क और नाला निर्माण कार्य को परखा तो वहां पर बनाये गये कूड़ा डलावघर का भी निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद कर व्यवस्था की जानकारी ली। इस निरीक्षण के दौरान जल निगम की गंभीर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जल निगम के जेई को मौके पर बुलाकर जल निकासी अवरु( करने को लेकर सख्त हिदायत दी।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार को वार्ड 41 के अन्तर्गत गांधी कालोनी लिंक रोड पहुंची और वहां पर हुए नाला व सड़क निर्माण के साथ ही कूड़ा डलावघर को बंद कराकर कॉम्पैक्टर लगवाने के कार्य का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित करते हुए पालिका द्वारा कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी ली, सभी लोगों ने सड़क और नाला निर्माण कराये जाने के साथ ही कूड़ा डलावघर को बंद कराने के कार्य को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की सराहना की। इस दौरान लोगों ने बताया कि आगे का बड़ा नाला नहीं बन पा रहा है। कई महीनों से निर्माणाधीन होने के कारण यहां पीछे जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर उन्होंने जेई निर्माण कपिल कुमार से जानकारी की तो पता चला कि आगे करीब 200 मीटर तक बड़ा नाला निर्माण कार्य जल निगम की नागर इकाई के द्वारा कराया जा जाना, इसके लिए उनको कई बार पत्राचार कर समय से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया, लेकिन कार्य अधर में लटका हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-सौतेली मां के नाम तीन करोड़ की सम्पत्ति करने से नाराज बेटों ने कराई पिता की हत्या


इस पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम के जेई एनके पाल का मौके पर ही तलब किया और नाला निर्माण कार्य नहीं कराये जाने तथा इसको लेकर जनसमस्या उत्पन्न होने पर सख्त हिदायत भी दी। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि नाला निर्माण जल्द नहीं किया गया तो वो विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर शासन में विभागीय कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज करायेंगी। जल निगम के जेई एनके पाल ने आश्वासन दिया कि एक माह में नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जल निकासी सुचारू करा दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कूड़ा डलाव घर में पोर्टेबल कॉम्पेक्टर शुरू नहीं होने को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से जवाब मांगा और जल्द ही यहां पर दोनों कॉम्पैक्टर शुरू कराने के लिए ठेकेदार को भी मौके पर तलब करते हुए सख्त निर्देश दिये कि यहां पर वार्डों से आने वाला कूड़ा सड़क पर न गिरे उसका निस्तारण सीधे कॉम्पेक्टर में होना चाहिए।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि गांधी कालोनी लिंक रोड की हालत काफी दयनीय थी, यह मार्ग शहर की तीन-चार मुख्य कालोनियों को सीधे भोपा रोड और पचेंडा रोड से जोड़ने का काम करता है। पालिका द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से यहां पर सीसी सड़क और करीब 25 लाख रुपये की लागत से छोटा नाला बनवाया गया है। आगे करीब 200 मीटर का बड़ा नाला जल निगम को बनाना है, जो अधूरा ही छोड़ा गया है, इसके कारण पीछे से आना वाला ड्रेनेज ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है, आज जेई जल निगम को मौके पर बुलाकर कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए हिदायत दी गई है। साथ ही कूड़ा डलावघर यहां ओपन था, उसे बंद कराकर कॉम्पेक्टर लगवाये गये हैं, जो दो तीन दिन में चालू करा दिये जायेंगे। एक कॉम्पेक्टर में तीन डंफर कूड़ा एकत्र होगा, इससे गन्दगी से निजात मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद हिमांशु पाल, सभासद अमित पटपटिया, एई जलकल सुनील कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान के अलावा अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी

Also Read This

Lorem Ipsum — Test Publication

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum. इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्टSed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi architecto beatae vitae dicta sunt explicabo.

Read More »

बिंदल्स पर आय कर का शिकंजा: निरस्त होगी 171 करोड़ की टैक्स छूट

कागज उत्पान में 50 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद का मामला आया सामने, गन्ने की खोई और कच्चे माल की संदिग्ध खरीद पकड़ी मुजफ्फरनगर-बिजनौर में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी, अघोषित लेनदेन मिला, करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण जब्त मुजफ्फरनगर। आयकर विभाग ने बिंदल्स पेपर्स मिल्स समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर और बिजनौर में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण बरामद होने के साथ ही बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 132 के तहत 18 मार्च को मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड, उसके निदेशकों और

Read More »

श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च से

मेहंदी उत्सव, भव्य संकीर्तन और विशेष दरबार होंगे आकर्षण, देशभर के भजन गायक करेंगे प्रस्तुति मुजफ्फरनगर। शहर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब श्याम प्रेमियों के सहयोग से तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव श्याम पधारो म्हारे गाँव-2 का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन, संकीर्तन, विशेष दरबार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न शहरों से कलाकार और संत भाग लेंगे। श्याम भक्तों द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय उत्सव 21 मार्च 2026, शनिवार से 23 मार्च 2026, सोमवार तक धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रमों की शुरुआत 21 मार्च को दोपहर 12 बजे रामलीला भवन, मंडी कोतवाली के निकट

Read More »

नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

ऊर्जा राज्यमंत्री ने आईटीआई सभागार में मनाये जा रहे नवनिर्माण के नौ वर्ष समारोह में गिनाईं योगीराज की उपलब्धियां मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक नई प्रगति की दिशा तय की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश में समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग थीम के तहत नौ वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा तथा

Read More »