चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पुण्यतिथि पर भारत रत्न चरण सिंह को किया नमन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उनको याद किया गया। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी उनको श्र(ासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि किसानों की बुलंद आवाज़ एवं न्यायप्रिय नेतृत्व के प्रतीक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त जो संघर्ष किया, आज उसी संघर्ष जो जारी रखने के संकल्प के साथ पूरा देश उनको पुण्यतिथि पर याद करते हुए नमन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भैयादूज लेकर पानीपत जा रहे मीरापुर के युवक की हादसे में मौत

उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण भारत, किसानों, गरीबों एवं वंचितों के हितों की रक्षा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, संघर्ष और सादगी भरे जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। कहा कि चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार, ग्रामीण विकास, शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थे, उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि चौधरी साहब का जीवन सत्य, सादगी और संघर्ष की मिसाल है, जो आज भी हम सभी को जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर प्रेरित करता है। उनकी स्मृति को नमन करते हुए, हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जच्चा की मौत पर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास पर पहुंची मिथलेश पाल, मिली जीत की अग्रिम बधाईसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »