छपार पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर गौकश दबोचे

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम महरायपुर से खुड्डा जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी शहजाद पुत्र याकूब घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी सालिम पुत्र कामिल पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों आरोपी ग्राम खुड्डा, थाना छपार के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके से एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण और दो तमंचे सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो चार आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की जिसमें शहजाद घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे और खड़ी फसल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल आरोपी शहजाद हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ गौवध, पशु क्रूरता, गैंगस्टर, आयुध अधिनियम और हत्या के प्रयास सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार सालिम के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस टीम में उ0नि0 सत्यप्रकाश यादव, उ0नि0 अनवर अव्वास, उ0नि0 रजत कुमार, है0का अमित कुमार, का0 वेदराम सिंह और का0 सोनवीर सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को कराया बंधन मुक्त

Also Read This

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »

सहारनपुर रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 15 हजार लेते पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप लगाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर आरोप है

Read More »

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा का आदेश, विवादित अध्याय पर नई बहस

एनसीईआरटी सिलेबस समीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा बयान दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि एनसीईआरटी के पूरे सिलेबस की समीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। यह मामला कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में शामिल न्यायपालिका से जुड़े विवादित अध्याय को लेकर उठा था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने केंद्र, राज्यों और विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे विवादित अध्याय का मसौदा तैयार करने वाले तीन विशेषज्ञों से दूरी बनाए रखें। दरअसल, एनसीईआरटी की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक ‘समाज की खोज: भारत और उससे आगे’ में एक अध्याय शामिल किया गया

Read More »

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या से परेशान उपभोक्ता

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या अब आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर के बीच गैस की कीमत बढ़ने के बाद सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी दोनों में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग समस्या के चलते कई लोगों को ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सर्वर न चलने की समस्या बताई जा रही है। जिन लोगों ने सात मार्च से पहले सिलिंडर

Read More »