MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में सीमा विस्तार के बाद 11 पूर्ण गांवों की आबादी शामिल होने बाद भी नव विस्तारित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ये लोग आज भी ब्लॉक, तहसील से लेकर टाउनहाल तक चक्कर काटने को विवश हैं। इसके लिए भाजपा सभासद ने पालिका के हल्के बढ़ाये जाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती भी नये सिरे से करने की मांग की है, ताकि नव विस्तारित क्षेत्र की जनता के बिलिंग सम्बंधी कार्य के लिए एक सुलभ व्यवस्था बनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाना जरूरीः सलमान खुर्शीद

शहर के वार्ड संख्या 30 से भाजपा सभासद नवनीत गुप्ता ने नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार कराया गया था, जिसमें 11 गांव का पूरा क्षेत्र तथा 04 गांव का आंशिक क्षेत्र पालिका की सीमान्तर्गत आये हैं। जिसके कारण वर्तमान में पालिका सीमान्तर्गत लगभग 84500 मकानों / अचल सम्पत्तियों से बढ़कर लगभग 1,25,000 अचल सम्पत्तियों आ गयी हैं। जितने भी गाँवों का क्षेत्रफल पालिका सीमा में आया है। वहाँ के निवासियों को अपने मकानों और प्लाटों इत्यादि अचल सम्पत्तियों पर बैंक )ण लेने में अथवा अन्य सरकारी कार्य को पूर्ण कराने में काफी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  संजीव बालियान की काऊ सेंचुरी पर सपा सांसद हरेन्द्र मलिक की नजर, डीएम मांगा ब्यौरा

सभासद नवनीत ने कहा कि पालिका में अभी तक 08 हल्के ही बनाये हुऐ है, जिनमें अभी तक 08 पालिका कर्मी ही कार्य कर रहे हैं। सीमा विस्तार के पश्चात पालिका सीमा में आये क्षेत्रों को देखते हुए पालिका के 08 हल्कों को बढ़ाया जाना अवश्यक है। उन्होंने सीमा विस्तार के कारण पालिका के कर विभाग में कम से कम 12 हल्के बनाने की मांग की है। इसके साथ ही उनमें में कार्यरत बीसी, मीटर रीडर और मोहर्रिर को गृहकर, जलकर एवं जलमूल्य की वसूली हेतु जवाबदेही के साथ नियुक्त करते हुए कार्य कराया जाये। इसमें जलकर एवं जलमूल्य के बिलों, करांकन, जल संयोजन इत्यादि सम्बन्धित कार्य को एक ही पालिका कर्मी द्वारा अपने निर्धारित हल्के के क्षेत्र के लिए सम्पादित कराया जायें, जिससे सीमान्तर्गत आये गाँवों के व्यक्तियों को सरकारी कार्य हेतु पालिका के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुऐ उनकी समस्या का निदान कराया जा सकें। 

इसे भी पढ़ें:  किसानों को मिलेगी दस घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  व्यापार संगठन की युवा इकाई में अनेकों पदाधिकारी हुए मनोनीतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »