सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का प्रमोशन, गाजियाबाद में एडीएम सिटी बने

मुजफ्फरनगर। जनपद में तीन साल से ज्यादा समय तक सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहकर अपने शांत स्वभाव और निर्भीक कार्यप्रणाली के कारण लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले पीसीएस अधिकारी विकास कश्यप का शासन ने प्रमोशन के साथ तबादला कर दिया है। उनको गाजियाबाद में एडीएम सिटी बनाया गया है। उन्होंने यहां मिले प्यार को एक विशेष यादगार बताते हुए सभी का आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी

मूल रूप से जनपद फरूर्खाबाद के निवासी विकास कश्यप 2015 बैच के पीसीएस अफसर हैं। चयन होने के बाद उनको जून 2016 में सुल्तानपुर में डिप्टी कलक्टर बनाया गया था। इसके बाद साल 2017 में वो अलीगढ़ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे। यहां उन्होंने केवल दो माह ही काम किया। दिसम्बर 2017 में उनको जालौन में डिप्टी कलक्टर बना दिया गया था। यहां से उनका तबादला इसी पद पर अक्टूबर 2019 में जनपद सिद्धार्थनगर किया गया। वहां उन्होंने लंबी पारी खेली और करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद शासन ने 4 अपै्रल 2022 को उनको मुजफ्फरनगर में सिटी मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा। यहां पर भी उनका लंबा और यादगार कार्यकाल रहा। यहां उन्होंने करीब तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूर्ण किया और अब उनको शासन ने प्रमोट करते हुए गाजियाबाद जनपद में एडीएम सिटी बनाया है। उनके तबादले के साथ यह संयोग भी जुड़ा कि 2022 में यहां सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अनूप कुमार का तबादला आगरा में एडीएम सिटी पद पर ही किया गया था। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की सकारात्मक विचारधारा और सहयोग के कारण ही वो इतना लंबा समय व्यतीत कर पाये। उन्होंने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग को लेकर सभी का आभार प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, आरोपी युवक गिफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  सियासी अखाड़े में उतरी सुम्बुल बोलीं-शिक्षा और भाईचारा हमारी प्राथमिकतासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »