गांव में रची साजिश, शहर में खुलवाया बैंक खाता और दिल्ली में चलाई ठगी की दुकान

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण युवकों ने साइबर फ्रॉड की पूरी कंपनी खड़ी करने के लिए अपने ही गांव के एक युवक को अच्छी खासी कमाई का लालच देकर शहर के बैंक में उसका खाता खुलवाया और गांव में रची गई इस साजिश के सहारे इसी बैंक खाते से दिल्ली में एक कंपनी बनाकर लोगों को ठगने का पूरा गोरखधंधा शुरू कर दिया गया। इसमें बैंक खाता, आधार और अन्य दस्तावेज उसी युवक के नाम से प्रयोग होते रहे। कमाई का हिस्सा नहीं मिलने पर युवक को शक हुआ तो उसने चार शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी मुस्तफा पुत्र आस मौहम्मद ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले आतिर पुत्र आरिफ और तौसीफ पुत्र तनवीर एक दिन उसके पास आये और बताया कि वो दिल्ली में एक कारोबार के लिए कंपनी खोल रहे हैं और यदि वो अपना बैंक अकाउंट इस व्यापार के प्रयोग के लिए दे देगा तो उसकी भी अच्छी खासी मासिक कमाई होने लगेगी। इसी लालच में मुस्तफा ने मुजफ्फरनगर शहर आकर कैनरा बैंक में अपना नया खाता खुलवाया और इसके बाद नया मोबाइल फोन नम्बर भी मुस्तफा ने अपने नाम से लिया, जो बैंक खाते से लिक करा दिया। इसके बाद उसने बैंक की पास बुक, नया सिम, चैक बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड आदि दस्तावेज उसने आतिर और तौसीफ को दे दिये।

इसे भी पढ़ें:  पांच दिन में होगा समाधान, टला एसडीएम का घेराव

मुस्तफा ने पुलिस को बताया कि जब कई माह बीतने पर भी आतिर और तौसीफ ने उसको मुनाफा नहीं दिया तो उसको संदेह होने लगा कि वो कोई गलत काम कर रहे हैं। इस पर उसने दोनों से उसके दस्तावेज वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने बताया कि वो सारे कागजात तो उन्होंने गांव के ही रहने वाले मोनिस उर्फ भूरा पुत्र इलियास तथा दानिश बंसल निवासी इदरीशपुर को दे दिये थे। मुस्तफा ने पुलिस को बताया कि वो दिल्ली मं कश्मीरी गेट में रहकर लोगों को फोन करते हुए धोखाधड़ी करते हैं। इसके बाद जब मुस्तफा अपने खाते की जानकारी के लिए कैनरा बैंक गया तो उसको पता चला कि उसके बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के पैसे आ रहे हैं, इसी कारण पुलिस ने खाते को फ्रीज कराया हुआ है। आरोपियों ने मेरठ के किसी व्यक्ति के साथ ठगी की थी और उसकी रकम भी मुस्तफा के खाते में आई। ये पैसा आरोपियों ने एटीएम कार्ड का प्रयोग कर निकाल लिया था। आरोप है कि इन शातिरों ने गांव हरसौली के अन्य युवकों को भी कमाई का लालच देकर इसी प्रकार से उनके दस्तावेज लेते हुए धोखाधड़ी की हुई है। मुस्तफा की शिकायत पर पुलिस ने आतिर, तौसीफ और मोनिस निवासी हरसौली तथा उनके साथी दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नालों की सफाई देखने फील्ड में निकली चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठाजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »