पांच दिन में होगा समाधान, टला एसडीएम का घेराव

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने विद्युत सम्बंधी किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर एसडीओ कार्यालय सरकूलर रोड पर घेराव प्रदर्शन की चेतावनी दी थी, इससे पहले संगठन के लोग वहां पर अपना धरना शुरू करते, मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने अपने कार्यालय पर उनको वार्ता के लिए बुलाया और पांच दिन में समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया, जिसके कारण यूनियन ने अपना धरना स्थगित कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने बताया कि पांच-छह माह से किसानों और ग्रामीणों के साथ ही अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। कई बार एसडीओ और जेई को भी मिलकर कहा गया, लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इसके विरोध में बुधवार को संगठन ने सरकूलर रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पर धरना देकर घेराव करने की चेतावनी दी थी। संगठन की आज पूरी तैयारी थी। इससे पहले कि एसडीओ कार्यालय पर धरना शुरू किया जाता, मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने अपने कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। अंकित ने बताया कि वार्ता के दौरान सभी समस्याओं को रखा गया। मुख्य अभियंता ने भरोसा दिया कि पांच दिन में समाधान किया जायेगा। उन्होंने किसानों के सामने ही एसडीओ और जेई को समाधान के लिए कार्यवाही करने के निर्देश के साथ ही चेतावनी दी कि यदि समयावधि में समाधान नहीं हुआ तो उनको सस्पेंड किया जायेगा। अंकित गुर्जर ने मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया। इस मौके पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी, सलीम मलिक, इरशाद रई, शादाब राणा, विजय लक्ष्मी, रविता चौधरी, वाजिद रजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इसके साथ ही संगठन ने गुरूवार को नई मंडी थाने का घेराव प्रदर्शन करने की भी तैयारी कर ली हे। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान चौधरी ने एक सभा का आयोजन गांव काटका में किया, जिसमें किसानों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। रिहान चौधरी ने बताया युवा प्रदेश अंकित गुर्जर के नेतृत्व में गुरूवार को थाना नई मंडी में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया जायेगा। अधिक से अधिक किसानों को चलने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  खुब्बापुर कांड में आरोपी शिक्षिका तृप्ति त्यागी की जमानत अर्जी खारिज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MI2C कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, थाने में प्रदर्शनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हंगामा-एक्टिवा सवार ने कांवड़ की खंडित, बस रोककर धरने पर बैठा चालकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वीडियो हुआ

Read More »