एम.जी. पब्लिक स्कूल के भारतीय भाषा समर कैंप में दिखा सांस्कृतिक संगम

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के निर्देशन में छात्र छात्राओं को भारत की विविध संस्कृति से जोड़ने और बहुभाषाई ज्ञान अर्जित कराने के लिए आयोजित किये जा रहे भारतीय भाषा समर कैंप-2025 के अन्तर्गत सोमवार को एक अनूठा सांस्कृतिक संगम देखने को मिला। इसमें भाषाओं की विविधता समाहित थी तो अलग अलग राज्यों की कला और पारम्परिक वेशभूषा की जानकारी देती कलाकृतियों का आकर्षण उत्साह और आनंद का संचार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सीबीएसई द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए भाषा आधारित एकता का संदेश देने और भारतीय संस्कृति, भाषा और सभ्यता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए देशव्यापी अभियान के अन्तर्गत भारतीय भाषा समर कैंप-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इस समर कैंप में बच्चों को भारतीय भाषाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनको विविध सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराने का प्रयास विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा सुन्दर ढंग से किया गया।

इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में मिला नारियल

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सोमवार के समर कैंप में बच्चों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन करतेे हुए अनेक सुन्दर गीत प्रस्तुत किये। विभिन्न राज्यों से जुड़ी कला संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले वाद्य यंत्रों के बारे में अवगत कराया गया। उनको क्षेत्रीय स्तर पर पारम्परिक नृत्य कला के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में चित्रकला के माध्यम से अनेक राज्यों की कला, सभ्यता, संस्कृति और नृत्य शैली का प्रदर्शन किया। इनके सहारे बच्चों ने अनेकता में एकता की जीवंत झलक का प्रस्तुतिकरण करते हुए भारतीय विरासत की विविधता और एकता को एक अद्भुत उत्सव के रूप में आनंदमयी बनाने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनामफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में मिला नारियलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  बागपत से गैंगस्टर एक्ट में फरार शातिर इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »