कानपुर शहर में छाया अंधेरा

कानपुर। कानपुर नगर में रात में अंधेरा छा जाने से लोग परेशान है। परेशान नागरिकों ने इसकी शिकायत कानपुर निगम पार्षद से भी की, मगर जवाब में सुनने को मिला कि कानपुर नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के पास तार, स्विच व अन्य उपकरण न होने की वजह से 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। बरसात की वजह से तारों में कार्बन आने से बंद हैं। इससे कार्बन छुड़ाने में भी परेशानी आ रही है। शहर के 110 वार्डों में 123555 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इन्हें लगाने और रखरखाव व मरम्मत करने वाली कंपनी ईईएसएल भुगतान न होने के कारण एक साल पहले चली गई थी। तब स्ट्रीट लाइटें खराब होती देख तत्कालीन नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने सामान मंगाकर मरम्मत कराना शुरू किया, पर उनके जाने के बाद स्थिति बदतर हो गई। दूसरी तरफ नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने लाइटें ठीक कराने के लिए जो सामान मंगाने के लिए स्वीकृति दी है। वह ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर के है। दरअसल, जो फाइल स्वीकृत हुई, उसमें मात्र 90 वाट के ड्राइवर मंगाए हैं, जबकि शहर में करीब 90 हजार लाइटें 110 वाट की हैं। 200 वाट की लाइटें टावरों में लगी हैं। वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित, अभिषेक गुप्ता मोनू, लियाकत अली, निशा अकील शानू, मोहम्मद उमर, नीलम, कौशल, पूर्व पार्षद नीलम चौरसिया, अमित मेहरोत्रा बबलू आदि ने त्योहारों का हवाला देकर स्ट्रीट लाइटें जल्द सही कराने की मांग की है। जीटी रोड, कालपी रोड, घंटाघर से टाटमिल होते हुए यशोदानगर बाईपास रोड, गोविंदपुरी पुल, नयापुल, घंटाघर हैरिसगंज पुल, दादानगर पुल, गोशाला चौराहे से सोंटेबाबा मंदिर रोड, निरालानगर, गुलमोहर विहार, साकेतनगर, किदवईनगर, बाबूपुरवा, मंशीपुरवा, श्यामनगर, अशोकनगर में एएनडी कालेज से पूर्णादेवी गर्ल्स इंटर कालेज, हर्षनगर मार्ग, सिविल लाइंस में एमजी कालेज चौराहे से लालइमली चौराहा, बर्रा में सचान चौराहे से शास्त्री चौक होते हुए हरमिलाप स्कूल रोड, जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मार्ग सहित तमाम सड़कों की स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी खामियों के कारण दिशा समिति की बैठक स्थगित, हरेन्द्र मलिक नाराज

नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता आरके पाल का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के लिए 40 लाख की फाइलें स्वीकृत हुई हैं। सामान आने लगा है। रोज करीब 700 लाइटें ठीक हो रही हैं। बरसात खत्म होने के बाद रोज एक हजार स्ट्रीट लाइटें ठीक कराऊंगा। दशहरा से पहले लाइटें ठीक हो जाएंगी। सात साल पुरानी होने की वजह से स्ट्रीट लाइटें ज्यादा खराब हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरकार का फरमान, जुमा 2.30 बजे पढ़ेंगे मुसलमान

Also Read This

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »