दिल्ली की कंपनी साफ-सफाई में हुई फेल, गंदगी के कारण बनी शहरवासियों की रेल

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण पैदा करने के लिए कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। एक दिन की सफाई के लिए पालिका प्रशासन दिल्ली की कंपनी को ही 3 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कर रहा है, इसके अलावा अपने सफाई कर्मचारियों और संसधान पर खर्च रहा अलग, लेकिन दिल्ली की कंपनी पालिका का खजाना तो खाली करने में लगी हुई है, परन्तु शहरी क्षेत्र में साफ सफाई का आलम और भी बदतर करके रख दिया है। पालिका से पैसा लेने की होड़ में कंपनी यह भी भूल गई कि उसको भी घर और प्रतिष्ठानों से पैसा वसूल करते हुए जमा भी कराना है। आज शहर में चारों ओर गन्दगी का आलम मचा नजर आ रहा है और सरकारी स्कूल तथा अस्पताल के नीचे ही भयंकर सडांध मचने से लोगों का जीवन दूभर तथा छात्राओं पर मौत का साया मंडरा रहा है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और घर व प्रतिष्ठानों से कूड़ा कलेक्शन के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए दिल्ली की निजी कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के साथ करार किया था। कंपनी को प्रतिमाह भुगतान के लिए पालिका से अनुबंध के अनुसार प्रत्येक माह 92 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है, यानि हर दिन की सफाई के लिए पालिका कंपनी को 3 लाख 06 हजार 666 रुपये दे रही है। ये खर्च केवल कंपनी के लिए है। जबकि पालिका के अपने नियमित, संविदा और ठेका व्यवस्था के तहत करीब एक हजार सफाई कर्मचारी, वाहन और संसाधन भी हैं, ये भी शहरी सफाई व्यवस्था में दिन और रात जुटे नजर आते हैं। इनके वेतन और वाहनों की मरम्मत पर भी करीब करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। ये अकेला खर्च इसलिए कि शहर की सफाई सुधर जाये, लेकिन इतना मोटा खर्च होने और दिल्ली की कंपनी को साथ लगाने के बावजूद भी शहर सड़ता ही जा रहा है।

एमआईटूसी कंपनी ने फरवरी से पालिका में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य अपने हाथों में लेकर काम शुरू किया था। इसके बाद कंपनी को कूड़ा डलाव घर बंद करने का टास्क दिया गया। कंपनी ने दावा किया कि करीब 12 डलावघर बंद कराये गये, लेकिन इनमें से अधिकांश स्थान पर आज भी कूड़ा डाला जा रहा है। सबसे ज्यादा बुरा हाल लद्दावाला और नई मंडी में राजवाहा रोड तथा फल मंडी वाली साइड में देखने को मिलता है। लद्दावाला में सरकारी प्राथमिक विद्यालय और जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल के पास ही कंपनी ने पूरी तरह से सड़क को गन्दगी का अड्डा बनाकर रख दिया है। इसके साथ ही घरों और प्रतिष्ठानों से भी टिपिंग फीस वसूलने में कंपनी नाकाम साबित हुई है। कंपनी को पालिका से तो भुगतान मिलता रहा है, लेकिन कंपनी अपने अनुबंध का पालन करते हुए टिपिंग फीस पालिका को नहीं दे रही है। बाजारों में भी कंपनी काम करने में फेल साबित हुई है। वहां से न तो कूड़ा कलेक्शन ही प्रतिष्ठानों पर एमआईटूसी कर पा रही है और न ही इन प्रतिष्ठानों से निर्धारित टिपिंग फीस ही वसूल पा रही है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को मंत्री अनिल कुमार ने किया सम्मानित

गंदगी के कारण पालिका ने कंपनी से कर ली 50 प्रतिशत भुगतान की कटौती

कंपनी के परियोजना प्रबंधक और जोन इंचार्ज पुष्पराज सिंह का कहना है कि सफाई व्यवस्था में जो भी परेशानी पैदा हो रही है, वो पालिका की ओर से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण हो रही है। शहर में प्रतिदिन कंपनी के कर्मचारी कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वार्डों में पालिका के नियमित रूप से करीब 350 लोग जोकि पालिका के ही संविदा, नियमित और ठेका सफाई कर्मी हैं, डोर टू डोर कूड़ा उठाकर पैसा वसूलने का काम कर रहे हैं। मंडी क्षेत्र में कृषि उत्पादन मंडी समिति खुद सफाई कराती है, ठेका दिया हुआ है। जो भी गंदगी है समिति का ठेकेदार ही फैला रहा है। लद्दावाला में प्राइवेट सफाई कर्मचारी गन्दगी डाल रहे हैं। सफाई नायकों से सहयोग नहीं मिलता है। बाजारों में सफाई के लिए सात आठ गाड़ियों तीनों जोन में बाजारों में निकल रही हैं। वहां पर दुकानों से 100 और 200 रुपये वसूलने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पालिका के कर्मचारी ही पैसा वसूल रहे हैं। पालिका से भी पूरा भुगतान कंपनी को नहीं मिल पा रहा है। दीपावली से पहले 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए 46 लाख ही भुगतान दिया था। कटौती का कारण भी नहीं बताया गया है। डीजल और वेतन की भी परेशानी कंपनी के सामने खड़ी हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम मुजफ्फरनगर को अब जल्द मिलेगा अपना दफ्तर

अनुबंध की शर्तों को तोड़ने पर कंपनी पर कई बार लग चुका जुर्माना

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् के साथ कूड़ा निस्तारण के लिए 92 लाख रुपये प्रतिमाह भारी भरकम भुगतान लेने वाली एमआईटूसी कंपनी लगातार अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन कर चुकी है। कई बार पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शर्तों का उल्लंघन करने पर चेयरपर्सन के आंदशे पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। कंपनी के अनुबंध में शामिल है कि कूड़ा उसके स्रोत से उठने के बाद शहर में कहीं भी सड़क पर नहीं डाला जायेगा, वाहनों के माध्यम से यह कूड़ा स्रोत से उठाकर सीधे डम्पिंग ग्राउंड पहुंचाया जायेगा, लेकिन कंपनी ने शर्त तोड़कर अपना कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाया हुआ है, जहां शहर भर से कूड़ा ले जाकर डाला जाता है और फिर उसकी छंटनी के बाद उठाया जाता है। नियम तोड़ने के बावजूद भी कंपनी निरंकुश होकर कार्य कर रही है। लोगों में गन्दगी के कारण रोष बन रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शीतलहर से बचाव को क्या किया, अफसरों को एप पर देना होगा जवाब

कूड़ा बीनने पर हो चुकी मौत के बाद भी कंपनी तोड़ रही नियम

मुजफ्फरनगर शहर से निकलने वाले अपशिष्ट को भी नियम के खिलाफ एमआईटूसी कंपनी बेचने का काम कर रही है, जबकि कूड़े से प्लास्टिक आदि बीनने पर एक युवक की मौत भी हो चुकी है। कंपनी ने इन दिनों अपना कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन मखियाली के पास बनाया हुआ है। यहां पर शहर भर से कूड़ा ले जाकर एकत्र किया जाता है और वहां से कूड़ा किदवईनगर डम्पिंग ग्राउंड पहुंचाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि वहां पर कंपनी कूड़ा छंटवाने के लिए ठेका छोड़कर काम करा रही है। लद्दावाला के पास कूड़ा डलावघर में भी कुछ कर्मचारी दिन भर कूड़ा छांटने में लगे रहते हैं, यहां कंपनी के सुपरवाइजर उनको हटाने का काम नहीं करते। कहा जा रहा है कि इससे भी कंपनी अवैध रूप से लाखों रुपये कमा रही है। जबकि ये अनुबंध के खिलाफ है। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर दंगे में जेल गए फायर ब्रांड नेता का आकस्मिक निधनजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »