डीएम मुजफ्फरनगर को अब जल्द मिलेगा अपना दफ्तर

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी का अपना कार्यालय नहीं होने के कारण उनको उधार का दफ्तर चलाना पड़ रहा है, लेकिन अब जल्द ही उनको अपना दफ्तर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश शासन ने जिला मुख्यालय पर नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए विभाग को बजट की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।

जिलाधिकारी कार्यालय के अंग्रेजी शासनकाल के इतिहास को अपने आप में समेट कर रखने वाले कार्यालय को जमींदोज हुए करीब 20 माह का समय पूर्ण हो चुका है। इस बीच यहां पर नया डीएम दफ्तर बनने और न बनने को लेकर कई पड़ाव आये, लेकिन आखिरकार शासन ने यहां नया डीएम दफ्तर निर्मित कराने के लिए सवा दो करोड़ रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी कर दी है।

बता दें कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट करीब दो सौ साल पुराना इतिहास समेटे हुए हैं। यहां पर अंग्रेजी शासनकाल में ही कलेक्टर कार्यालय बन गया था। वो ही यहां पर चल रहा था कि 27 अगस्त 2023 को जिलाधिकारी कार्यालय के बराबर में बने विश्राम गृह की छत अचानक ही भरभरा कर गिर पड़ी थी। इसके बाद से ही डीएम और इसके बराबर में चलाये जाने वाले एडीएम वित्त के कार्यालय को बंद कर दिया गया था। भवन की स्थिति को लेकर तकनीक विशेषज्ञ से जांच कराई गई तो इसको जर्जर बताये जाने के बाद पूरा भवन ही 26 अक्टूबर 2023 को ध्वस्त करा दिया गया था। इसके बाद ही जिलाधिकारी और एडीएम वित्त एवं राजस्व अस्थाई कार्यालयों में ही कार्य कर रहे हैं। डीएम कार्यालय जहां जिला पंचायत के सभागार में चलाया जा रहा है तो वहीं एडीएम एनआईसी कार्यालय में बैठकर कामकाज कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम टेरर अटैक-खतौली में जनाक्रोश, बाजार बंद

पूराना भवन ध्वस्त करने के बाद नये भवन के निर्माण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने कार्यवाही को प्रारम्भ कराया गया था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कलेक्ट्रेट में नया डीएम कार्यालय बनवाये जाने क लिए स्टीमेट बनवाया गया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद दो मंजिला भवन निर्मित कराने के लिए 2.60 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया था। स्टीमेट आने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी नजारत की रिपोर्ट को शासन को भेजकर बजट की मांग की थी, लेकिन इसी बीच कलेक्ट्रेट मुख्यालय से स्थानांतरित करने का प्लान भी बनाया गया तो यह प्रस्ताव रोक दिया गया था। इसके बाद नई कलेक्ट्रेट बनाने के लिए भूमि की तलाश की गई तो छपार के पास इसको खोज लिया गया और शासन को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन इस भी आपत्तियों के बाद रोक दिया गया।

अब शासन के द्वारा मुख्यालय पर ही कलेक्ट्रेट में पूराने स्थान पर ही नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए बजट मंजूर कर धनराशि जारी कर दी है। प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के स्टीमेट के आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की राशि जारी करने के लिए कहा गया था। 29 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के सचिव द्वारा यह बजट स्वीकृत करते हुए धनराशि जारी कर दी गई है। शासन ने नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को कार्यदायी संस्था नामित किया है और स्वीकृत बजट के अनुसार 2 करोड़ 24 लाख 57 हजार रुपये की राशि भी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट में नया डीएम कार्यालय का निर्माण करने के लिए शासन से विभाग को बजट जारी हो चुका है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक की स्वीकृति के अनुसार पुराने स्थान पर ही दो मंजिला भवन निर्मित कराया जायेगा। नक्शे के अनुसार भू-तल पर डीएम कार्यालय के साथ ही आगन्तुक कक्ष और स्टाफ रूम के साथ ही शौचालय, विश्राम कक्ष और रसोई का निर्माण किया जायेगा। इसके ऊपर भवन के प्रथम तल पर एडीएम वित्त के लिए इसी तर्ज पर कार्यालय का निर्माण किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ाम

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा से शहरी व्यवस्था धड़ामकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और वैश्विक पहचान

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  सोमवार को तहसीलों में किसानों का हल्ला बोलपालिका टीम के बाजार

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »