MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजार

मुजफ्फरनगर। एक गांव निवासी व्यक्ति ने सरकारी योजना में अपना आवास बनवाने के लिए ग्राम प्रधान के यहां आवेदन किया था, इसके बाद उसने इस योजना के बारे में लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नम्बर डायल कर दिया। यह नम्बर डायल करना ही इस व्यक्ति के लिए गंभीर मुसीबत बन गया और वो अपनी कमाई रकम गंवाने के साथ ही जरूरी कागजात भी खो बैठा। पीड़ित ने ठगी का अहसास होने पर दो शातिर ठगों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी के बदले हालात

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकडसंधा निवासी अंश कुमार पुत्र रघुनाथ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वो गरीब है और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत उसने अपना आवास बनवाने के लिए पूर्व प्रधान बबलू को अपनी पत्नी निशा के नाम से आवेदन करते हुए आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ ही जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराये थे। लेकिन काफी समय बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला तो इस सम्बंध में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उसने 06 जून 2023 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नम्बर डायल करते हुए सरकारी योजना में मकान बनवाने का लाभ नहीं मिलने की बात की। इसके बाद 23 जून को अंश के पास दो अलग अलग नम्बरों से काॅल आई। इसमें उसकी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत का हवाला देते हुए भरोसा दिया गया कि उनका सरकारी योजना में मकान बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा। इसके लिए कुछ खर्च करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथः डाॅ. सुधीर सैनी

अंश कुमार ने बताया कि इसके बाद उसने 23 जून से 24 जुलाई के बीच फोन करने वाले चिंकी रानी के नाम छह बार में 26,350 रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद फोन कर उससे एटीएम, आधार और पैन कार्ड आकाश कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम पात्रता मर्दानपुर जिला कानुपर के पते पर मंगा लिये गये। अंश का आरोप है कि पैसा और दस्तावेज भेजन के बाद आरोपी शातिर ठग इधर उधर की बात करना लगा और फिर फोन पर बात होनी बंद हो गई। अंश की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने चिंकी रानी और आकाश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »