जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर। जिला युवा सर्राफा एसोसिएशन संब) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के संचालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्राफा एसो. प्रदीप वर्मा रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के सदस्य अंकुर दुआ, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा द्वारा नव नियुक्त जिला युवा पदाधिकारी सर्राफा एसो. अध्यक्ष अभिनव वर्मा, युवा महामंत्री नमन वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष देवांशु सिंह, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंश मित्तल, युवा उपाध्यक्ष अमित वर्मा, युवा उपाध्यक्ष आयुष जैन, युवा वरिष्ठ मंत्री अंकित वर्मा, युवा मंत्री ध्रुव राज वर्मा, युवा मंत्री प्रतीक वर्मा, युवा मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, युवा संगठन मंत्री अर्जुन वर्मा, जिला युवा प्रचार मंत्री यश वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि सर्राफा एसो. के समस्त नवनियुक्त युवा पदाधिकारीयो को हम शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं एवं उनसे आशा करते हैं कि सर्राफा व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु सदैव अग्रसर होकर कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला सर्राफा एसो. महामंत्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू, उपाध्यक्ष भोला शंकर सहित अनेकों व्यापारियों द्वारा भी समस्त नवनियुक्त युवा पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR---आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शिवसेना युवा इकाई का हुआ विस्तारशिविर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »