अयोध्या के घर-घर खुशियों के दी जले, रघुकुल में फिर श्री राम मिले

मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के तत्वाधान में श्री रामलीला भवन में 98वां श्री रामलीला महोत्सव मे प्रभु श्री राम सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के साथ विजयी होकर अयोध्या प्रवेश करते हैं, इस खुशी के मौके पर अयोध्या में घर-घर में दीप जलाकर खुशियां मनाई जाती है, तत्पश्चात प्रभु श्री राम का राजतिलक किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  चिन्मय भारद्वाज...चिट्ठी न कोई संदेश...कहां तुम चले गए....

कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने भगवान श्री राम चंद्र जी को राजतिलक व लक्ष्मण माता जानकी भरत शत्रुघ्न और हनुमान को तिलक लगाया मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रभु श्री रामचंद्र की आरती करके आशीर्वाद लिया। कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके चरित्र को देखते हुए हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया, तथा कहा कि सभी मुख्य अतिथि जो भी इस मंचन के दौरान आए और सभी दानदाताओं का सहयोग के लिए आभार है। इस दौरान मोहनलाल गर्ग, राजीव अग्रवाल, विदित गुप्ता, अभिषेक कुच्छल, कैलाश चंद ज्ञानी, मनोज मोदी, सत्प्रकाश मित्तल, प्रवीण कुमार एडवोकेट, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, विनय सिंघल एडवोकेट, डा. प्रदीप जैन, राकेश खंडेलवाल, राजेश गोयल, विवेक गर्ग, श्याम सुंदर, विवेक बंसल, कुलदीप शर्मा, शरद गोयल, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »