आईएमए के क्रिकेट टूर्नामेंट में चिकित्सकों ने दिखाई अपनी खेल प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर ने आईएमए परिवार के सदस्यों के खेल मनोरंजन के लिए आईपीएल की तर्ज पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आईएमए सदस्य चिकित्सकों के बीच छह टीमों का विभाजन करते हुए टूर्नामेंट में यादगार मैच आयोजित कराये गये, जिसमें चिकित्सक सदस्यों ने अपनी खेल प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का यादगार बनाने का काम किया। टूर्नामेंट का खिताब डा. संजीव जैन की टीम सर्जिकल स्ट्राइकर्स ने अपने नाम किया और डा. सहज गर्ग की टीम स्टेथोस्कोप उप विजेता रही।

आईएमए के मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुजफ्फरनगर प्रतिवर्ष अपने सदस्यों व परिवार जन के लिए स्पोर्ट्स वीक का आयोजन करता है जिसमंे कि विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे कि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्केटिंग और शतरंज आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमंे कि सदस्य व परिवार जन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, इसमें मनोरंजन के साथ-साथ खेल कूद को भी बढ़ावा मिलता है। समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करना शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी जरूरी होता है। इस बार अध्यक्ष डा. सुनील चौधरी व सचिव डा. मनोज काबरा के निर्देशन में तीन-दिवसीय संध्याकालीन क्रिकेट टूर्नामेन्ट मैग बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया जो कि मैग स्पोर्ट्स अकादमी में सम्पन्न कराया गया।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आईएमए सदस्य 48 डाक्टर सदस्यों को मिक्स करके 6 टीम बनाई गई। सब मैच नाईट में मैग बॉक्स में कराये गए। इन टीमों को विभिन्न नाम दिए गए और हर टीम को एक कलर की ड्रेस निर्धारित की गई। दो अप्रैल, बुधवार को खेले गए फाइनल मैच टीम स्टेथोस्कोप, जिनके कप्तान डा. सहज गर्ग थे ने टीम स्टीकर्स, जिसके कप्तान डा. संजीव जैन और डा. पंकज सिंह थे के बीच खेला गया और टीम सर्जिकल स्ट्राइकर ने प्रतिद्वंद्वी टीम स्टेथोस्कोप को हराकर विजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम स्टेथोस्कोप उपविजेता रही। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम मेडिकल मैवेरिक्स जिसके कप्तान डा. मनोज काबरा और दूसरी टीम एंटीबायोटिक एवेंजर्स जिसके कप्तान डा. यश अग्रवाल थे, अपना मैच हार गए। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। प्लेयर ऑफ थे टूर्नामेंट डा. सुजीत रहे। बेस्ट बैट्समैन डा. सुजीत, बेस्ट बॉलर डा. रवि और डा. असरार चुने गये। बेस्ट फील्डर का खिलाब डा. मिनोचा को मिला। अंपायर की यादगार भूमिका डा. अविनाश रमाणी, कोविद जैन और गौरव अरोरा ने निभाई। कमेंटेटर्स डा. रीना, डा. दीपक और डा. एससी गुप्ता रहे। खेलने वाले सभी सदस्यों को अवार्ड देकर समानित किया गया। इस पूरे टूर्नामेंट के आयोजक डा. यश अग्रवाल, डा. अनुभव जैन, डा. रवि त्यागी, डा. विभोर कुशवाहा व डा. कोविद जैन थे। क्रिकेट टूर्नामेंट में आई एम ए के काफ़ी संख्या में चिकित्सक सदस्यों व उनकी फैमिली और बच्चो ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया व खेल का खूब आंनद लिया। टीम मैग स्पोर्ट्स की तरफ से गौरव अरोरा, अर्जुन, मयूर, अतुल, अर्नव, अनमोल, अजीत का पूर्ण सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन आवास के सामने खोद दी सड़क, भड़के सभासद

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन आवास के सामने खोद दी सड़क, भड़के सभासद बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »