बुढ़ाना में अलसुबह सड़क हादसा, दो ट्रक चालकों की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला बना हुआ है। गुरूवार को अलसुबह ही बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुए भयंकर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारण दो परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया था, जिसमें पुलिस कर्मियों ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को घंटों बाद सुचारू कराया। मृतकों में दोनों चालक हैं, जो हादसे के बाद वाहन में भी फंसकर रह गये थे। सीओ ने मौके पर जाकर शवों को ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों की मदद से बाहर निकलवाया।

बुढ़ाना में बागपत रोड पर गुरूवार को सवेरे कोहरे के कारण भयंकर हादसा हो गया। यहां पर दो ट्रक आमने सामने तेज गति से टकरा गये। इस दौरान दोनों ही ट्रक के चालकों की मौत हो गई और सहयोगी कर्मचारी घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलने पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से ट्रकों से घायलों को निकाला। इनमें ट्रक चालकों का शव बुरी तरह फंसने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियान

बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि बुधवार और गुरूवार की दरमियानी रात में यह घटना घटित हुई। ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। घटना के बाद सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गये थे। सीओ ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को सवेरे करीब तीन बजे बुढ़ाना बागपत मार्ग पर बायवाला पुलिस चैकी के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि मृतकों में एक ट्रक चालक भूरा जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव निरमानी का निवासी था जबकि दूसरा मृतक ट्रक चालक लक्ष्मीकांत गांव ओझू जिला झुंझनू राजस्थान का रहने वाला था। दोनों मृतकों का मौके पर पंचनामा भरवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी पुलिस ने हादसे के सम्बंध में सूचित कर दिया था। हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सहयोगी कर्मियों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बताया कि हादसे के बाद मौके पर ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

कमरे में जल रहा था हीटर, सोते हुए छात्र की मौत

शामली। जनपद में एक गांव में बीती रात सर्दी से बचने के लिए एक परिवार के द्वारा किया गया रूम हीटर का प्रयोग जानलेवा साबित हुआ है। कमरे में दरवाजा बंद कर रूम हीटर जलाया गया था। इसके ताप से कमरे में आॅक्सीजन की कमी होने के कारण छात्र की मौत हो गई, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा में एक परिवार को सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर का प्रयोग किया गया था। बताया कि छात्र राजन कमरे में हीटर चलाकर सो रहा था। पूरी रात हीटर चलता रहा। कमरे में कोई वेंटीलेशन नहीं होने के कारण हीटर के ताप के कारण कमरे का माहौल ज्यादा गरम हो गया और आॅक्सीजन का स्तर न्यूनतम हो जाने के कारण छात्र राजन की सोते हुए ही मौत हो गई। राजन सवेरे सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे की सुध ली। राजन की मौत होने पर पूरे परिवार में मातम छा गया।

इसे भी पढ़ें:  खेल अधिकारी ने क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र का किया उद्घाटन

हाईवे से सरकारी स्कूल पर पलटा कंटेनर पलटा, स्कूल का कमरा ध्वस्त

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास स्थित सरकारी विद्यालय पर सवेरे कंटेनर ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक का कंटेनर सड़क के नीचे पलट गया और स्कूल की बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया।

तितावी पुलिस ने बताया कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर काजीखेड़ा जागाहेड़ी स्थित टोल के निकट उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन के पास सवेरे कंटेनर पलट जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। यह कंटेनर स्कूल की बिल्डिंग को ध्वस्त करते हुए दूर तक गिरा। बता दें कि शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टी चल रही है यदि विद्यालय खुला होता तो इस कंटेनर के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस कर्मी सूचना पर मौके पर पहुुंचे। बाद में टोल कर्मियों की मदद से क्रेन मंगाकर कंटेनर को विद्यालय परिसर से सड़क पर उठाया गया।

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »