दिल्ली में संजीव बालियान के चुनाव की गूंज , भाजपा के भीतर प्रतिष्ठा की टक्कर

नई दिर्ल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया के आगामी चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के दो वरिष्ठ नेता संजीव बालियान और राजीव प्रताप रूडी आमने-सामने हैं, जिससे यह मुकाबला केवल एक संस्थागत चुनाव न रहकर पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन का संकेतक बन गया है।

संविधान क्लब, जो देश के सांसदों, पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और बुद्धिजीवियों का प्रमुख सामाजिक मंच है, 12 अगस्त को अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव करेगा। लगभग 1,200 मतदाता, जिनमें संसद सदस्य, पूर्व सांसद, नौकरशाह, वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं, इस चुनाव में भाग लेंगे। इसमें पीएम मोदी और अमित शाह भी वोट डालेंगे।

इसे भी पढ़ें:  महिला आस्ट्रेलिया में थी, बैंक खाते से उड़ा लिए आठ लाख रुपये

संजीव बालियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर से पूर्व सांसद हैं और दो बार केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनकी छवि एक जमीनी, किसान-समर्थक नेता की है, और भाजपा संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वहीं राजीव प्रताप रूडी बिहार से पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पेशे से पायलट रूडी शहरी और शिक्षित तबके के प्रभावशाली प्रतिनिधि माने जाते हैं। दिल्ली की राजनीतिक-सामाजिक संस्कृति में उनकी सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है। दोनों नेता इन दिनों संविधान क्लब के सदस्यों से संपर्क साधने में जुटे हैं। व्यक्तिगत मुलाकातें, अनौपचारिक बैठकें, चाय-चर्चा और फोन कॉल्स के ज़रिये समर्थन जुटाया जा रहा है। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों और भोजों में भी चुनाव की चर्चा तेज़ है।

इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव भाजपा के भीतर संगठनात्मक शक्ति और नेटवर्किंग क्षमता का परोक्ष परीक्षण बन गया है। संजीव बालियान जहां ग्रामीण और किसान पृष्ठभूमि से जुड़ी राजनीति का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं राजीव प्रताप रूडी भाजपा के शहरी, नीतिगत और प्रशासनिक पक्ष को सामने रखते हैं। 12 अगस्त को होने वाला मतदान केवल संविधान क्लब के नेतृत्व का निर्धारण नहीं करेगा, बल्कि भाजपा के आंतरिक समीकरणों और नेतृत्व की प्राथमिकताओं की दिशा भी तय कर सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की राजनीतिक और प्रशासनिक लॉबी में किसकी पकड़ अधिक मजबूत साबित होती है। यह चुनावी दिल्ली में भाजपा में शक्ति परीक्षण की सीधी टक्कर भी साबित होगा। इसमें जीत और हार से यह भी साबित होगा कि दिल्ली भाजपा में संजीव बालियान का कितना असरदार कद बना हुआ है। 

इसे भी पढ़ें:  शहर की 37 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न, चार जोड़े रहे नदारद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बैंक प्रबंधक के किराए के घर

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »