MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो….

मुजफ्फरनगर। मई माह में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग तो बेहाल हैं ही, विद्युत विभाग में भी बिलबिला उठा है। मई माह में करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 40 और 43 डिग्री के आसपास बना रहने के कारण कई दिनों से जिले में विद्युत संकट भी गहरा गया है। लोगों को दिन और रात लगातार अद्योषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण गर्मी से बेहाल लोगों को न तो दिन में सुकून मिल पा रहा है और न ही रात्रि में चैन की नींद ही आ पा रही है। 24 घंटे में 48 से ज्यादा बार विद्युत कटौती हो रही है। छोटी छोटी ट्रिप और लो वोल्टेज के कारण उद्योग धंधों और व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रात्रि में होने वाली विद्युत कटौती के कारण लोगों को देर रात तक घरों से बाहर ही चहलकदमी करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत विभाग ने लगातार ओवरलोड चल रही विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। बिजली विभाग ने कपड़े धोने, प्रेस करने से लेकर विद्युत उपकरणों को प्रयोग करने के लिए समयावधि तय की है।

पिछले कई दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी के बीच दिन और रात में किसी भी समय अचानक हो रही बिजली कटौती से जनपद भर में अव्यवस्था के चलते लोगों के बीच त्राहिमाम नजर आ रहा है। ओवरलोड के कारण बिजलीघर सप्लाई देने में बुरी तरह से हांफ रहे हैं। कुछ बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कुलर, फव्वारे आदि की व्यवस्था की हुई है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच हलकान हुए जा रहे लोगों को राहत देने के लिए बिजली की डिमांड को पूरा करना विद्युत विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। हालांकि जनपद में 1300 मेगावॉट बिजली सप्लाई हो रही है, जो भीषण गर्मी के कारण कम पड़ रही है। ऐसे में समाधान के लिए विद्युत विभाग ने अब लोगों से जागरुक रहकर सहयोग की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अत्याधिक गर्मी के कारण बिजलीघरों को सुरक्षित रखते हुए कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अघोषित विद्युत कटौती करानी पड़ रही है। विभाग ने इस एडवाइजरी में कहा है कि अपने घर के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं, जैसे यदि आपके घर में दो एसी है तो पहले एक एसी को लोड पर लें फिर उसके पश्चात दूसरे को लोड पर लें। सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन, प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह 6 से 9 बजे के बीच करें। एसी की टेंपरेचर सेटिंग 24 डिग्री पर रखें तथा टाइमर को भी सेट करें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। विद्युत वायरिंग ठीक रखें एवं अर्थिंग की जांच कर यदि ठीक न हो तो ठीक करा लें। मात्र सजावट और दिखावे के लिए विद्युत की फिजूल खर्ची न करें। जब तक विद्युत प्रणाली ओवरलोड चल रही है यथा संभव परिवार के सदस्य आवास के कमरों आवश्यकतानुसार प्रयोग करें, जिससे चालू एसी की संख्या कम रहे। इस समय अपने घर का अपनी सुविधा अनुसार थोड़ा लोड कम करने का प्रयास करें ताकि बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में वर्ल्ड यूनानी डे का भव्य आयोजन: 400 करोड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट का जिक्र, 90 मरीजों का मुफ्त इलाज

70 फीसदी बढ़ी विद्युत डिमांड, लगातार ओवरलोड चल रही विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जनपद में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था प्रचंड गर्मी के बीच भी दूसरे जनपदों से बेहतर रखने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार ओवरलोड हो रहे बिजलीघरों को ठंडा रखने के लिए ही अघोषित कटौती कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में विद्युत डिमांड अप्रत्याशित रूप से विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 60 से 70 प्रतिशत बढ़ गई हैं। विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली लगातार ओवर लोड चल रही है। ऐसे में कभी-कभी सिस्टम ओवर लोड पर ट्रिप हो रहा है अथवा सिस्टम को सुरक्षित रखने हेतु कुछ समय के लिए रोस्टरिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के लाइन कर्मचारी एवं इंजीनियर रात-दिन काम कर रहें हैं तथा उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं। विद्युत कर्मचारी 48 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी लोहे के पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हमारा सहयोग करें। फॉल्ट होने पर अथवा रोस्टरिंग होने पर थोड़ा धैर्य रखें। आवश्यक होने पर 1912 अथवा विद्युत उपकेन्द्र पर जानकारी लेने हेतु फोन करें। लाइन स्टाफ को फोन करने से बचें, जिससे वह जल्दी फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर सके तथा सुरक्षित भी रहे।

इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर सीएमओ ने परखी व्यवस्था

बंगाल की खाड़ी से चली हवा देगी राहत

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी का रिकॉर्ड बनाकर मई का महीने विदाई की बेला पर आ गया है। ऐसे में लोगों को राहत का इंतजार है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी की बात करें तोा एक जून से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं का जोर राहत देने का काम करेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस भीषण गर्मी से जून में राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली और मेरठ में हल्की बारिश ने दस्तक देकर लोगों की उम्मीद को पुख्ता करने का काम किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं संभावित बारिश के कारण तापमान में संभावित क्रमिक गिरावट आ सकती है। परिणामस्वरूप, पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू की परिस्थितयों में क्रमिक सुधार नजर आने लगा है। जनपद का तापमान भी बुधवार और गुरूवार को कम हुआ है। वेस्ट में बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। एक जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की सम्भावना जताई गई है। 

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »