MUZAFFARNAGAR-रिश्वत लेता विद्युत कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग में रिश्वत का दौर गहराया हुआ है। बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही एक मामले में सहारनपुर से आई एंटी करप्शन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर एक रिश्वतखोर विद्युत कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम के अधिकारी उसको लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अपने साथ ले गये। मामले के बाद विद्युत विभाग में हलचल मची नजर आई।

शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किये जाने की खबर से सनसनी फैल गई। शहर के न्यू रूड़की रोड बिजली घर पर तैनात टीजी-2 मनीष गुप्ता के कार्य व्यवहार को लेकर लोगों में काफी शिकायत बनी थी। आरोप है कि छोटे छोटे काम के लिए भी मनीष गुप्ता रिश्वत मांगता है। इसी को लेकर क्षेत्र के लोग काफी परेशान रहते थे। इसी मामले में एंटीर करप्शन को भी शिकायत की गई थी। पीड़ित ने उस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया तो एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने जांच पड़ताल के बार आरोपी विद्युत कर्मचारी मनीष गुप्ता को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल फैलाया था। शुक्रवार को टीम पीड़ित के साथ यहां पहुंची और रिश्वत का पैसा देने के लिए मनीष गुप्ता को कच्ची सड़क स्थित पेड़ वाली गली में बुलाया गया। यहां पर पीड़ित ने जैसे ही विद्युत कर्मचारी मनीष गुप्ता को रिश्वत का पैसा दिया, तभी टीम के लोगों ने उसको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से टीम के अधिकारियों ने रिश्वत में दिये पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिये। जो निशानी बनाकर टीम ने पीड़ित को दिये थे। इसके बाद टीम के अधिकारी आरोपी विद्युत कर्मचारी को लेकर सिविल लाइन थाने आ गये।

इसे भी पढ़ें:  चौकड़ा बिजलीघर पर किसानों ने किया घेराव

विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल का कहना है कि उनको जानकारी मिली है कि न्यू रुड़की रोड बिजली घर पर तैनात टीजी-2 मनीष गुप्ता नामक कर्मचारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसको लेकर सहारनपुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने पीड़ित से रिश्वत लेते हुए उसको रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में उन्होंने एक्सईन टाउनहाल से रिपोर्ट मांगी है। मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ वो विभागीय जांच कराकर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी या अधिकारी गलत आचरण करेगा तो उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जायेगी। वहीं सिविल लाइन एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी विद्युत कर्मचारी को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक पीड़ित से टैम्पर्ड मीटर के लिए लगाया गया जुर्माना कम करने के नाम पर आरोपी विद्युत कर्मचारी ने रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पर ही यह कार्यवाही की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »