MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। हाईवे के साथ ही दूसरी अति व्यस्त सड़कों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर उनका डीजल चोरी करने वाले शातिर चोरों के साथ मंसूरपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को दबोचने के साथ ही गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें घायल हुआ इमरान शातिर किस्म का अपराधी होने के साथ ही जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से सौ लीटर डीजल, कैंटर के साथ ही अन्य सामान और अवैध असलाह बरामद किया है।

सीओ खतौली यतेन्द्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर पुलिस टीम को लगाया गया था। थाना मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गत रात्रि मंसूरपुर पुलिस की जौहरा-मंसूरपुर मार्ग पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश घायल हो गये, जबकि जंगल से इनके तीन साथियों सहित कुल 05 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए हाईवे पर सडक किनारे खडी गाडियो में से तेल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार शातिर बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ सप्लायर

सीओ ने बताया कि 28 मई को आबिद अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मद निवासी ग्राम संधावली द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि रात्रि में बैगराजपुर मेडिकल कालेज के पास हाईवे पर लाल रंग के कैंटर सवार अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी लिया। आबिद अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर ढाबे पर भोजन करने के लिए गया था। जब वापस लौटा तो कुछ लोग डीजल चोरी कर भागते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा व सर्विलान्स टीम की सहायता से कैंटर को ट्रैस किया गया। बताया कि गत रात्रि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त घटना को कारित करने वाले बदमाश पुनः कोई घटना करने की फिराक में संधावली मार्ग कट के पास आने वाले हैं। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो एक कैंटर दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर चालक ने गति तेज कर दी।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को ग्राम जौहरा की तरफ मोड़ दिया जहाँ पर पंचायत घर की दीवार से टकरा कर कैंटर रुक गया तथा 05 व्यक्ति कैंटर से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की, जिसमें 02 बदमाश घायए हो गए। घायल बदमाशों में इमरान उर्फ शाहनूर पुत्र अबरार निवासी ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ और इरफान पुत्र कदीर निवासी ग्राम पटना जनपद हापुड शामिल हैं। घायल शातिर इमरान थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ नोएडा, हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। इनमें लूट, चोरी, जानलेवा हमला जैसे संगीन अपराध भी शामिल है। वो 2020 से अपराध में सक्रिय रहा है। इमरान और इरफान के तीन साथियों शानू पुत्र अबरार निवासी ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, फहीम पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम टांडा होमत नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर और बिलाल पुत्र जुल्फी निवासी ग्राम बहरोडा थाना किठोर जनपद मेरठ को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो सभी रात्रि में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते हैं तथा अपने साथ लिए कैंटर यूपी14 जीटी1721 में रखे ड्रमों में रख देते हैं तथा बाद में तेल को बेच कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करते हैं। वाहनों से तेल चोरी करते समय यदि वाहन चालक उठ जाता है तो अपने साथ लिए अवैध शस्त्रों से उसे डरा-धमका देते हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से आयशर कैंटर, ड्रम में भरा गया चोरी का सौ लीटर डीजल, चोरी करने के उपकरण और अवैध असलाह बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, हैड कांस्टेबल अनित कुमार, रविन्द्र कुमार, नितिन कुमार, कांस्टेबल सौबीर और विकास कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन ने किये 31 निर्माण कार्यों के टैण्डर निरस्त

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के

Read More »