तीन करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद, आठ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान एनसीईआरटी की नकली किताबों को छापमार मार्किट में उतारने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके कब्जे से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत की एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की हैं। ये लोग हरियाणा में इन किताबों की छपाई कराने के बाद अलग अलग राज्यों और जनपदों में आपूर्ति किया करते थे।

एसएसपी संजय वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि खतौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एनसीईआरटी की नकली किताबें छापकर बाजार में उतारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। बताया कि बीती रात खतौली पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से मुखबिर के सूचना पर इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 गाड़ियां, 1 लाख 33 हजार किताबे, जिनकी कीमत लगभग 3 करोड़ बताई जा रही है जब्त की हैं। इसके साथ ही अन्य सामान भी इनके कब्जे से मिला है। ये लोग हरियाणा राज्य के पानीपत जनपद के समालखा में प्रिंटिंग प्रेस लगाकर वहां पर इन एनसीईआरटी की किताबों को छपवाने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करने का काम कर रहे थे।

बीती रात भी ये लोग मेरठ से खतौली स्थित अपने गोदाम पर आ रहे थे, इसी बीच पुलिस ने पुराने चीत के पास चैकिंग के दौरान इनको पकड़ लिया और इनकी गाड़ी से बड़ी तदाद में एनसीईआरटी की किताबों को बरामद किया गया है। इनके द्वारा एनसीईआरटी की नकली किताबों को विभिन्न राज्यों में बेचकर राजस्व हानि पहुंचाने का काम किया जा रहा था। हरियाणा पुलिस से समन्वय बनाकर समालखा में इनकी प्रिंटिंग प्रेस को सीज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदिल मेवाती, अनिल चौहान, राहुल राणा, राजू शर्मा, ताराचंद, सतेन्द्र सिंघल, जावेद और अमित सैनी शामिल हैं, जो सभी मेरठ जनपद के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो एक संगठित गिरोह चलाते हैं और एनसीईआरटी की नकली किताबों को छपवाने के बाद बाजार में उतारकर आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। उनका गोदाम खतौली के गांव भैंसी में स्थित हैं, वहां से भी पुलिस ने भारी मात्रा में नकली किताबें और दूसरा सामान बरामद किया है। 

इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »