फीयरलैस शालू-कब्रिस्तान में खोदी कब्र, श्मशान में जलाई चिता

मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के रूप में समाजसेवी संस्था चलाने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर से धार्मिक और सामाजिक बंदिशों को तोड़कर इंसानियत की मिसाल पेश करने का काम किया है। अपने काम के बदले वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बना चुकी शालू को फीयरलैस वर्क के लिए कई रिकार्ड अपने नाम किये। शनिवार को एक बार फिर से शालू सैनी ने धर्म के ठेकेदारों को आईना दिखाते हुए जहां कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र खोदी तो वहीं श्मशान पहुंचकर चिता जलाने का काम किया। लावारिसों की वारिस के रूप में देश और दुनिया में पहचान बनाने वाली शालू ने दो लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। इनमें एक मृतक मुस्लिम धर्म से था तो दूसरे का धर्म सनातन था। दोनों को उनके धर्म की परम्परा के अनुसार शालू ने खुद इनकी वारिस बनने के बाद अंतिम संस्कार और सुपुर्दे खाक करने का काम किया।

हिन्दू धर्म हो या मजहब-ए-इस्लाम, इनको मानने वाले समाज में महिलाओं का श्मशान या कब्रिस्तान जाना प्रतिबंधित है। इस मिथक और बंदिश को तोड़कर क्रांतिकारी शालू सैनी ने समाज को आईना दिखाया तो वहीं इंसानियत की मिसाल भी पेश की। समाज में कई चुनौतियों का सामना करने वाली शालू सैनी को आज लावारिसों की वारिस के रूप में पहचान मिली है। हजारों लावारिस शवों को शालू ने वारिस बनकर अपना नाम दिया और उनका धार्मिक परम्परा के अनुसार वो लगातार अंतिम संस्कार करती आ रही हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा इस कार्य को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही हैं। शालू ने बताया कि वो सभी धर्माे के अनुसार विधि विधान से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं। शनिवार को दो लावारिसों के शवों को अपना नाम देकर शालू ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। बताया कि मृतकों में एक मुस्लिम धर्म से थे, उनके शव को कब्रिस्तान ले गई और सुपुर्दे खाक करने के लिए अपने हाथों से कब्र खोदी और शव को पूरी धार्मिक परम्परा को अपनाते हुए दफनाया गया। इसके साथ ही दूसरा शव हिंदू धर्म से सम्बंधित व्यक्ति का था। उसको श्मशान घाट ले जाकर चिता सजाकर अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  डीएम के आदेश के बाद पालिका ने भी कसी कमर, एई और एनएसए को नोटिस

शालू ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। समाज की चुनौतियों ने इस कसौटी पर खरा उतरने का जज्बा उसमें पैदा किया। कोरोना काल में एक हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। कहा कि खुद भगवान भेाले नाथ ने मुझको इस कार्य के लिए चुना हैं तो होंसला और हिम्मत भी वही दे रहा हैं। इस सेवा के लिए समाज का सहयोग भी उनको मिल रहा है। क्योंकि उनका खुद का इतना सामर्थ्य नहीं है, वो एकसिंगल मदर हैं और अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए सड़क पर ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाने का काम करती हैं। शालू ने कहा कि उनकी सेवा में इच्छा अनुसार सहयोग करने वाले लोग उनको गूगल पे और फोन पे 8273189764 नम्बर पर कर सकते हैं। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव राजू सैनी कहते हैं कि शालू ने अपने जीवन में कई संकटों का सामना किया है। वो ट्रस्ट के सहारे अनेक कार्यक्रम ऐसे कार्यक्रम चला रही हैं, जिनमें महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन बनने का अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही बेसहारा बुजुर्गों के जीवन सुधार के लिए भी वो अक्सर वृद्धाश्रमों में जाकर सेवा करती रहती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  सभासद हुए नाराज-शहर में टैक्स वृद्धि का फैसला टला

Also Read This

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  शहर में

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सभासद हुए नाराज-शहर में टैक्स वृद्धि का फैसला टलाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »