PALIKA–अफसरों की लड़ाई में अटका दाखिल खारिज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में जनहितों की अनदेखी चरम सीमा पर हो रही है। पालिकाध्यक्ष के आदेशों और नाराजगी जताये जाने के बावजूद भी अधिकारी जनहितों को साधने के लिए संवेदनशील नजर नहीं आ रहे हैं। पालिका में सम्पत्ति नामांतरण को लेकर बड़े पैमाने पर आवेदन आ रहे हैं, लेकिन उनका निस्तारण शून्य ही है। इसका कारण पालिका के दो अधिकारियों के बीच अधिकार को लेकर चली आ रही खींचतान हैं। पालिका के कर विभाग से जांच और शुल्क आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर करीब 400 सम्पत्ति नामांतरण पत्रावलियों को तैयार किया गया है, लेकिन इन पर अधिशासी अधिकारी हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है, जिस कारण महीनों से ये पत्रावलियां लम्बित रहने के कारण आवेदकों को मानसिक रूप से उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। अफसरों की तकरार के बीच अटके दाखिल खारिज के इस प्रकरण में अब शिकायत पालिकाध्यक्ष के दरबार तक पहुंची है। उन्होंने नाराजगी के साथ इसका जल्द निस्तारण कराने के आदेश दिये हैं। ईओ हस्ताक्षर नहीं करते तो एक्ट के अनुसार पालिका बोर्ड से इन पत्रावलियों का निस्तारण कराने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  FIR-प्रधानों से पंगा लेने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पर भी मुकदमा

बता दें कि शहरी क्षेत्र में अचल सम्पत्ति खरीद के बाद सम्पत्ति नामांतरण ;दाखिल खारिजद्ध के लिए नगरपालिका परिषद् में आवेदन करना होता है। पालिका में सीमा विस्तार के बाद नए बोर्ड में सम्पत्ति दाखिल खारिज के आवेदन की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जुलाई 2022 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज होने के बाद पालिका में व्यवस्था भी बेपटरी हो गई थी और फिर चुनाव आचार संहिता के कारण कामकाज ठप हो जाने से दालिख खारिज के मामले भी लम्बित हो गये थे। मई में पालिका में चार्ज संभालने के बाद पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जब कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो उनके सामने भी लम्बित दाखिल खारिज प्रकरण की शिकायत आई थी। उस दौरान उनको बताया गया था कि करीब 500 पत्रावलियां लम्बित हैं। इनका निस्तारण करने के लिए उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील होकर कार्य करने को कहा था। पालिका अध्यक्ष के आदेशों पर काम क्या होता और दो अधिकारियों के बीच उत्पन्न तकरार ने मामला बिगाड़ दिया है।

पालिका के कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया और अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह के बीच दाखिल खारिज पत्रावलियों के निस्तारण को लेकर अधिकार का सवाल खड़ा हो गया है। नए बोर्ड के करीब आठ माह के कार्यकाल में अभी तक केवल 200 दाखिल खारिज पत्रावलियों का निस्तारण हो पाया है और वर्तमान में करीब 400 पत्रावलियां ऐसी हैं, जिनको कर विभाग से जांचोपरांत हरी झण्डी तो मिल गई, लेकिन अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह की ना-नुकुर के कारण उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कर विभाग में सैकड़ों पत्रावलियां विभागीय जांच के फेर में लम्बित चल रही हैं। दरअसल, दाखिल खारिज की एक लंबी प्रक्रिया है और सम्पत्ति नामांतरण से जुड़ा मामला होने के कारण इसमें स्थलीय जांच, भौतिक सत्यापन जैसी कार्यवाही करने के साथ ही नोटिस की प्रक्रिया के बाद पत्रावली पूर्ण करनी होती है। जिसमें 45 दिन की समय सीमा तय की गयी है, लेकिन छह-छह महीने बाद भी लोगों को सम्पत्ति नामांतरण का निस्तारण नहीं मिल पा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने एथलेटिक्स को किया सम्मानित

कर अधीक्षक नरेश शिवालिया का कहना है कि नगरपालिका अधिनियम में प्रावधान है कि सम्पत्ति नामांतरण की पत्रावलियों को अंतिम स्वीकृति नगरपालिका बोर्ड या बोर्ड द्वारा प्राधिकृत अधिशासी अधिकारी द्वारा किया जायेगा। इस एक्ट के साथ ही शासनादेश में भी अधिशासी अधिकारी को ही अधिकार दिया गया है। कर विभाग के द्वारा करीब 400 सम्पत्ति नामांतरण के आवेदन स्वीकृत कर जांचोपरांत पत्रावलियां तैयार करते हुए अधिशासी अधिकारी को भिजवा चुकी है, लेकिन वो एक्ट को दरकिनार करते हुए हस्ताक्षर करने से इंकार कर रहे हैं, जिस कारण निस्तारण अटका हुआ है। कर अधीक्षक ने इस प्रकरण में पालिकाध्यक्ष को भी अवगत कराया है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दाखिल खारिज का प्रकरण गंभीर है, इसमें एक्ट के अनुसार ईओ को कार्य करते हुए जल्द निस्तारण के लिए कहा गया है। वहीं ईओ हेमराज सिंह का कहना है कि दाखिल खारिज प्रकरणों के निस्तारण के लिए उनके द्वारा कर अधीक्षक को अधिकार दिया गया है। उनको लिखित और मौखिक आदेश दिये जा चुके हैं। निस्तारण न होने पर उनसे जवाब लिया जायेगा। दो अधिकारियों की खींचतान के बीच सैंकड़ों लोगों को महीनों से पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-थाने के पास व्यापारी के घर 20 लाख का डाका

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »