मंत्री कपिल देव ने एथलेटिक्स को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को एथलेटिक्स सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल के सहारे युवाओं को एक बेहतर भविष्य देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी खेल प्रतिभाओं को मंच और मैदान पर साबित करने का आह्नान करते हुए कहा कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ, हमारी सरकार का संकल्प है।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद हरेन्द्र मलिक को दिया ज्ञापन


शनिवार को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के तत्वावधान मंे 36वाँ प्रांतीय एथलेटिक्स सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहे। विद्या भारती के ललित माहेश्वरी व अन्य पदाधिकािरयों के साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य सहस्त्र बु(े ने मंत्री कपिल देव का पटका पहनाकर और उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में जायेंगे किसान, नौचंदी में अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »