सतत चिकित्सा शिक्षा में आईएमए ने बताये कैंसर से बचाव के उपाय

मुजफ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित आई एम ए भवन में एक सतत चिकित्सा शिक्षा ;सी॰एम॰ई॰द्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. हेमन्त शर्मा व संचालन सचिव डा. यश अग्रवाल ने किया, जिसमें मेदांता हास्पिटल गुड़गाँव से पधारे गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. अभ्युदय सिंह राणा ने ऐंड स्टेज किडनी डिजीस में गुर्दा रिप्लेसमेंट थेरेपी व इसके महत्व के बारे में बताया।

इसके साथ ही कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर नंदन वाष्र्णेय ने टार्गेटिंग कैंसर ऐट बेसिक स्टेप के ऊपर अपना व्याख्यान दिया। डा. राणा ने बताया कि सी के डी ;क्रानिक किडनी डिसीजद्ध यानी लंबे समय से चल रहा गुर्दे का रोग जिसके कारण गुर्दे काम करना बंद कर सकते हैं। गुर्दे खून से बेकार और नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों और अतिरिक्त तरल को छानते हैं। गुर्दों के काम बंद करने पर यह खराब पदार्थ शरीर में जमा होने लगते हैं। अनियंत्रित डायबिटीज व उच्च रक्त चाप इसके मुख्य करको में हैं। बचाव के लिए इनको नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए नियमित डायलिसिस जो कि पेरीटोनियल डायलिसिस या हीमोडायलिसिस या फिर किडनी ट्रांस्प्लांट की जरूरत होती है। किडनी ट्रांसप्लांटेशन का मतलब एक जीवित या हाल ही में मृत व्यक्ति से स्वस्थ किडनी को निकालना है और फिर इसे खराब किडनी के अंतिम चरण से जूझ रहे व्यक्ति में स्थानांतरित करना है। नई किडनी को किसी मृत व्यक्ति या दान देने के इच्छुक जीवित स्वस्थ व्यक्ति के शरीर से निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कई स्टडी में देखा गया है कि किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले व्यक्ति डायलिसिस पर चल रहे मरीज से ज्यादा जीते हैं।

कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर नंदन ने कैंसर के बारे में बताया कि उचित समय पर समुचित उपचार न हो तो ये जानलेवा बीमारी है किंतु यदि आरंभिक स्टेज में ही इसका पता चल जाये और उपचार हो जाये तो इससे आगे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। स्तन कैंसर, सर्विक्स ;ग्रीवा यानी बच्चे दानी का मुँहद्ध कैंसर, लंग कैंसर, कोलन कैंसर व प्रोस्टेट कैंसर मुख्य कैंसर हैं, जिनमे प्रथम दो स्त्रियों में व अंतिम केवल पुरुषों में होता है, बाकी लंग कैंसर व कोलन कैंसर स्त्री पुरुष दोनों में हो सकता है जो की यदि शुरुआत से ही सावधानी रखी जाये तो इनको आरंभिक स्टेज में ही डायग्नोज किया जा सकता है और इनके गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। सर्विक्स कैंसर से बचाव के लिए एक छोटी सी जाँच पैप स्मीयर से इसके बारे में बहुत ही शुरुआती स्टेज में पता लगाया जा सकता है और बचाव किया जा सकता है। आजकल इसके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है जो की नौ वर्ष की उम्र से लेकर 30 वर्ष उम्र तक लगाया जा सकता है। बाद में प्रश्नोत्तर काल में विषय विशेषज्ञों ने उपस्थित चिकित्सकों की शंकाओं का समाधान भी किया ।

इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर ममता अग्रवाल ने लगाया योग मेला

सभा में काफी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डा. ईश्वर चंद्रा, मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल, डा. अशोक कुमार, डा. आर एन गंगल, डा. प्रदीप कुमार, डा. डी एस मलिक, डा. डी पी सिंह, डा. अशोक शर्मा, डा. विनोद कुशवाहा, डा. के डी सिंह , डा. हरीश कुमार, डा. योगेन्द्र कुमार, डा. रिजवान अली, डा. रवींद्र जैन, डा. अविनाश रमानी, डा. सुनील चैधरी, डा. पंकज सिंह, डा. अभिषेक यादव, डा. तुषार गुप्ता, डा. अनिल राठी, डा. अजय सिंघल, डा. अरविंद सैनी, डा. सुजीत कुमार सिंह, डा. रूप किशोर गुप्ता, डा. पी के चाँद, डा. पंकज अग्रवाल, डा. रिजवान अली, डा. राजीव काम्बोज, डा. मनेष अग्रवाल, डा. अनिल कुमार, डा. विभोर कुशवाहा, डा. राजेश मारवाह, डा. करण मारवाह, डा. मनु गर्ग, डा. ललिता माहेश्वरी, डा. निशा मलिक, डा. पूजा चैधरी, डा. अनीता शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  योगेश शर्मा का भाकियू में बढ़ा कद, मंडल प्रभारी बने

Also Read This

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जैन समाज के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मूलचंद रिसोर्ट पर ममता अग्रवाल ने लगाया योग मेला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमियों ने सीएम योगी से मांगी रैपिड रेलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »