MUZAFFARNAGAR-लैपटाॅप फटने से कारखाने में लगी आग, मचा हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। सिखेडा निवासी एक परिवार के साथ मेरठ में मोबाइल फोन की बैट्री फटने से हुए अग्निकांड के भयंकर हादसे में चार बच्चों और मां की दर्दनाक मौत का मामला अभी लोगों के जहन में बाकी है कि ऐसा ही एक मामला बुढ़ाना कस्बे से भी सामने आया है, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि एक कारोबारी के द्वारा अपने कारखाने की ऊपरी मंजिल पर बने कार्यालय में चार्जिंग पर लगाये गये लैपटाॅप के अचानक फटने से भीषण आग लग गई। कारखाने की दूसरी मंजिल से ऊंची लपटें उठती दिखीं तो लोगों ने शोर मचा दिया और अफरातफरी का माहौल बन गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़ें:  बिन पानी बिलबलाये लोग, परेशान महिलाओं ने टाउनहाल में किया प्रदर्शन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के एक योगपुर रोड पर स्थित एक कारखाने के कार्यालय में एक लैपटाॅप फटने से कारखाने में भीषण आग लगने के कारण हड़कम्प मच गया। बताया गया कि कारखाने की दूसरी मंजिल से आग की ऊंची लपटें उठती दिखीं। हालांकि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। बुढ़ाना में योगपुरा रोड पर चार्जिंग पर लगाए गए लैपटाॅप की बैटरी फटने से कमरे में आग लग गई। बताया गया कि दूसरी मंजिल पर आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-कर्मचारियों का रिकाॅर्ड गायब, अयोग्यों को मिली पदोन्नति

हालांकि आसपास के लोगों ने प्रयास कर खुद ही आग को बुझा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निकटवर्ती गांव दताना निवासी मांगेराम ने योगपुर रोड पर अपना कार्यालय बनाया हुआ है। वहां पर वह रहते भी हैं, लेकिन आज कोई नहीं था। उन्होंने अपना लैपटाॅप चार्जिंग पर लगा कर छोड़ा हुआ था। दोपहर में ओवरहीटिंग के कारण लैपटाॅप की बैटरी फट गई, जिससे वहां रखे सामान में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर कमरे से धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग कर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया था। पुलिस का कहना है अभी हादसे के बारे में पीड़ित ने कोई लिखित में सूचना नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें:  59 साल पुराने बकाया किराये में जीएसटी लेने पर पालिका में रार

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांग कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने माहौल को

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजितपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार और रेलवे

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  MEERUT-पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था हापुड़ का सत्येन्द्रइस दौरान

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »