पहले स्कार्पियो से मारी टक्कर अब शातिरों ने पुलिस पर ताना तमंचा

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनहर पटरी पर पुलिस कर्मियों से गाली गलौच करते हुए बैरियत तोड़ने के बाद कांवड़ियों की भीड़ में अपनी काली स्कार्पियों को दौड़ाकर कांवड़ियों को कुचलने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार दो शातिरों पर अब नया केस दर्ज हो गया है। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में हथियार छिपाने की बात भी बताई। रतनपुरी पुलिस जब आरोपियों को लेकर हथियार बरामद कराने गई, तो शातिरों ने पुलिस पर ही तमंचा तान दिया और फायरिंग कर दी। गोलीबारी कर पुलिस को चमका देकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके इस प्रयास को विफल करते हुए दबोच लिया।

रतनपुरी थाने में दरोगा अनुराग सिंह ने तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से वो 17 जुलाई को हैड कांस्टेबल सुभाष और कांस्टेबल रविन्द्र के साथ कांवड़ मार्ग गंगनहर के सठेडी पुल पर करीब 12 बजे रात्रि में चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच गंगनहर पटरी खतौली की ओर से एक काले रंग की स्कार्पियो पंजीकरण संख्या एचआर 26एफए 1644 वहां आती नजर आई तो चैकिंग के लिए कार को रोका गया। इसमें चालक सहित चार युवक सवार थे। दरोगा के अनुसार सभी कार सवारों ने उनसे व अन्य पुलिस कर्मियों से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कांवड़ियों को कुलचने का प्रयास करते हुए बैरियर तोड़कर फरार हो गये। दरोगा की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भट्टे की दीवार गिरने से निकासी मजदूर की मौत

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों तरूण पुत्र सुनील निवासी ग्राम हरसरू गुरूग्राम हरियाणा और पुष्पेन्द्र पुत्र मामचन्द निवासी लक्ष्मी गार्डन गुरूग्राम हरियाणा को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि 17 जुलाई को भागते समय उनके पास तमंचे भी थे, जो उन्होंने सठेडी पुल से करीब 15-20 किलोमीटर आगे जंगल में एक ट्यूबवैल के पास छिपाये थे। हथियारों की बरामदगी के लिए सोमवार की सुबह करीब एक बजे पुलिस दोनों आरोपियों को हवालात से लेकर जंगल में तमंचों की तलाश के लिए पहुंची थी। रतनपुरी पुलिस के अनुसार ग्राम इंचौडा व गोयला मार्ग पर करीब एक ट्यूबवैल के पास आरोपियों ने ईंख के खेत में हथियार छिपाने की बात बताई तो पुलिस उनको खेतों में लेकर पहुंची। आरोप है कि जैसे ही मिट्टी में दबे तमंचे निकले तो आरोपियों ने उनको उठाते ही पुलिस कर्मियों पर फायर कर दिया और भागने लगे। इन दोनों को कुछ आगे जाकर पुलिस ने दबोच लिया। इस मामले में दरोगा अजय सोलंकी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  क्रांतिगुरु चन्द्रमोहन के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »