पंचमुखी व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने पूर्व सभासद प्रवीण पीटर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा प्रमुख व्यापारी व पूर्व सभासद श्री प्रवीण कुमार मित्तल (पीटर) को पंचमुखी व्यापार संगठन संबद्ध उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि के अध्यक्ष एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया,कुंदनपुरा स्थित व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा श्री प्रवीण कुमार मित्तल के मनोनयन की घोषणा की सूचना मिलते ही पंचमुखी व्यापार संगठन के सैकड़ो व्यापारियों द्वारा प्रवीण कुमार मित्तल एवं व्यापार संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयो का फूल मालाओं से लादकर,मिष्ठान बांटते हुए,ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण अधिकारी के कारण युवक की जान पर बन गई आफत, डीएम अधिकारी पर भड़के

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि व्यापार संगठन के कुनबे में लगातार वृद्धि हो रही है इसी परिपेक्ष में आज पंचमुखी इकाई की घोषणा की गई है जिसके अध्यक्ष कर्मठ,जुझारू,पूर्व सभासद प्रवीण कुमार मित्तल को मनोनीत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने कहा कि व्यापार संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की किसी भी समस्याएं हेतु संघर्षरत रहकर कार्य करूंगा। इस दौरान व्यापार संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,भूरा कुरैशी द्वारा प्रवीण कुमार मित्तल व नवनियुक्त पदाधिकारीयो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचमुखी के प्रमुख व्यापारी पवन तायल,आदेश वर्मा, विनोद तायल,सुनील वर्मा,सुधीर सिंघल,प्रमोद तायल,मयंक मित्तल, विनय कुमार,जगपाल,रवि कुमार,संजय कुमार, मिकूँ,शिव कुमार,अनिल सिंघल सहित अनेकों व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल व व्यापार संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की गई

इसे भी पढ़ें:  विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाना जरूरीः सलमान खुर्शीद

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  विभाजनकारी सोच से देश के धर्मनिरपेक्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »