पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक शाहनवाज राना को आठ महीने बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वह पिछले कई महीनों से जीएसटी विभाग से जुड़े एक मामले में जेल में बंद थे। शाहनवाज राना पर राणा स्टील फैक्ट्री पर जीएसटी टीम की जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों से अभद्रता करने और फर्जी कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई: 18 औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश

इन्हीं आरोपों के तहत उन्हें 5 दिसम्बर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद जेल में उनसे मोबाइल फोन बरामद हुआ और उनको यहां से चित्रकूट जिला कारागार में भेज दिया गया था। बताया गया है कि अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके रिहाई की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। इस फैसले से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। समर्थकों ने हाईकोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताई है।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर के संघर्ष को मुजफ्फरनगर का नमन

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »