खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में मिला नारियल

कानपुर। कानपुर के दामोदरनगर में खाली प्लॉट में करीब 15 साल पुराने चार मानव कंकाल मिले हैं। इसमें तीन नाबालिग और एक बालिग का कंकाल बताया जा रहा है। दांतों से पहचान हुई है। तंत्र मंत्र की आशंका जताई जा रही है। जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

कानपुर के बर्रा थाना इलाके के दामोदरनगर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक के बाद एक चार मानव कंकाल मिले। सेंगर चौराहे के पास एक खाली प्लॉट में मिले ये कंकाल 10 से 15 साल पुराने बताए जा रहे हैं। आशंका है कि तंत्रमंत्र के बाद इन्हें यहां फेंका गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। टीम के मुताबिक दांतों से पता चला है कि इनमें तीन कंकाल बालिग के हैं और एक नाबालिग का। सही उम्र और लिंग की पहचान के लिए लैब भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। दरअसल, कुत्ते मानव कंकाल को मुंह में लेकर इधर-उधर भटक रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने कुत्तों का पीछा किया तो प्लॉट में नरमुंड, हड्डियां आदि बिखरी पड़ीं थीं।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए पहुंची एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में चार लोगों के कंकाल मिलने की बात सामने आई है। वे कितने पुराने हैं और उनमें से कितने पुरुष व कितने महिलाओं के हैं, इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कंकाल कहीं से लाकर फेंके गए हैं। एडीसीपी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद जरूरत अनुसार डीएनए के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने कहा कि जिस प्लॉट में कंकाल बरामद हुए हैं, उसके आसपास से गुजरने वाले हर रास्ते पर दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी जगह के पिछले कुछ दिनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे और फेंकने वाले की पहचान की जाएगी। जांच के दौरान टीम को पास में एक बोरी भी पड़ी मिली। इसमें मानव अंगों के साथ नारियल, दीया और सिंदूर भी मिला है। इस वजह से पुलिस को आशंका है कि किसी ने तंत्रमंत्र के लिए इनका इस्तेमाल किया और फिर फेंक गए।

इसे भी पढ़ें:  एनएसए की लापरवाही से कबाड़ हुए पालिका के 10 लाख

Also Read This

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  एनएसए की लापरवाही से कबाड़ हुए पालिका के 10 लाखतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  कचहरी में वाहन पार्किंग बना जी का जंजाल जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उप निबंधक पंकज

Read More »