MUZAFFARNAGAR-पुलिस भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार से प्रारम्भ हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अभिषेक सिंह बेहद सख्त नजर आये। उन्होंने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही सवेरे से ही एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा भर्ती परीक्षा के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त परखने के लिए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाता रहा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड लखनऊ द्वारा 23 से 25 और फिर 30 व 31 अगस्त को आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के पहले दिन ही भारी हलचल नजर आई। जनपद मुजफ्फरनगर में 16 परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिदिन 02 पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह शुक्रवार की सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते हुए नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत नहीं

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा गांधी पॉलीटेक्निक भोपा रोड, सनातन धर्म महाविद्यालय भोपा रोड, एसडी इण्टर कॉलिज, सर छोटूराम डिग्री कॉलेज सर्कुलर रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज सर्कुलर रोड सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए परीक्षा केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरों, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के दोषी पाये जाने पर चार पुलिस कर्मियों को एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। पुलिस कप्तान द्वारा की गई इस कार्यवाही से विभाग में हलचल मच गई और दूसरे परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस फोर्स भी अलर्ट हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी में SIR नोटिस पाए मतदाताओं को बड़ी राहत, अब प्रतिनिधि के जरिए भी दे सकेंगे जवाब

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पालिका इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »