MUZAFFARNAGAR-10 करोड़ की स्मैक के साथ चार शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए थाना बुढ़ाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक के साथ चार शातिर तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और तस्करी में प्रयुक्त आई-20 कार भी बरामद की।

एसएसपी संजय वर्मा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार कार्रवाई करते हुए तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।थाना बुढ़ाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 01 किलो 15 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और तस्करी में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह सफलता पुलिस को “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत मिली।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत


एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार 19 अगस्त को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में मादक पदार्थ तस्कर आ रहे हैं। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर पुलिस ने कार सवार चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अब्दुल कादिर (28) पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम जिजोला थाना झिंझाना, शामली, अबरार उर्फ सोनू (30) पुत्र याकूब निवासी ग्राम जौला थाना बुढ़ाना, बाबर (28) पुत्र रिजवान निवासी कस्बा सरसावा सहारनपुर और रिहान (25) पुत्र फुरकान निवासी बघरा थाना तितावी के रूप में हुई है। बताया कि गिरफ्तार अब्दुल कादिर, बाबर और रिहान के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अबरार उर्फ सोनू का नाम पहली बार ऐसे मामले में सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में मौसम का मिजाज बदला: 10 शहरों में घना कोहरा, बारिश-ओलों से ठंड बढ़ी

एसएसपी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे बरेली से स्मैक खरीदकर लाते थे और फिर अपने साथियों के जरिए फुटकर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस धंधे से होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का गिरोह काफी समय से सक्रिय था। इस कार्रवाई में थाना बुढ़ाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, ललित कुमार, मोहित कुमार, आशीष कुमार समेत हेड कांस्टेबल नीरज त्यागी, संजय कुमार, निर्वेश कुमार और कांस्टेबल नकुल सांगवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »