MUZAFFARNAGAR-पालिका के इंडिया गेट पर लगना था ग्रेनाइट, हो गई पुताई

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् का अपना इंडिया गेट बनकर तैयार है, इसको रंगाई-पुताई के बाद नया रंगरूप दिया गया है, लेकिन इस इंडिया गेट पर ग्रेनाइट के पत्थर की जगह कुछ रंगों ने ली तो सवाल उठने लगे। ग्रेनाइट लगाने के बजाये पुताई का काम कराकर अब इस पर गेट लगाने की तैयारी है। निर्माण विभाग के बदले इरादे पर कई लोग सवाल उठाने लगे हैं तो विभागीय स्तर पर बात भी साफ कर दी गई कि ग्रेनाइट का जो पत्थर पसंद किया गया, उसकी लागत ज्यादा होने के कारण ही इरादा बदला गया है। अब पत्थर लगाने के बजाये रंगाई कराकर इसको जनता को समर्पित करने की तैयारी है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल के तीनों रास्तों के मुख्य द्वारों को नया रूप देने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त से बड़े गेट का निर्माण कराने की कवायद की। इसके लिए तीनों गेट के निर्माण के लिए टैण्डर निकाले गये। सुभाष चन्द्र बोस स्मारक के सामने और पीर वाली साइड के गेट के निर्माण के लिए भारतीय कंस्ट्रक्शन फर्म तथा झांसी की रानी वाले गेट के निर्माण के लिए मनीष कुमार ठेकेदार को टैण्डर मिला। इसमें दो गेट के निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया है, जिसमें सुभाष मूर्ति वाला गेट बनकर तैयार है।

इसे दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर उसी से मिलते जुलते नक्शे पर बनवाया गया है। इसके लिए दिल्ली के आर्किटेक्ट से डिजाइन बनवाया गया। पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा इन तीनों गेट के निर्माण के लिए करीब 28 लाख रुपये राज्य वित्त के अन्तर्गत खर्च किये जाने हैं। इसमें पालिका के तैयार हुए इंडिया गेट के निर्माण को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि पालिका के निर्माण विभाग ने इस मुख्य द्वार के निर्माण के लिए पूरे गेट पर ही ग्रेनाइट का पत्थर लगवाने की तैयारी की थी और ठेकेदार को निर्देशित किया गया था। इस गेट के व्यास करीब तीन हजार वर्ग फुट के लिए पत्थर की तलाश भी शुरू हुई, लेकिन जो पत्थर निर्माण विभाग की ओर से पसंद किया गया, उसकी कीमत और लागत कुल टैण्डर रकम से भी ज्यादा बैठने पर यह इरादा बदलकर इंडिया गेट के ग्रेनाइट को रंगाई पुताई तक सीमित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बने

पालिका के सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप का कहना है कि टाउनहाल में ठेकेदार फर्म भारतीय कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित कराये गये मुख्य द्वार के निर्माण में ग्रेनाइट पत्थर लगाने का विचार था, लेकिन जो सैम्पल पसंद किया गया, उसकी लागत काफी होने के कारण यह निर्णय बदला गया है। इसमें कोई भी नियम के खिलाफ काम नहीं हुआ है। विभागीय स्तर पर मौके पर कार्य में बदलाव किया जा सकता है। पालिका जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि इंडिया गेट की तर्ज पर बने गेट का व्ययानुमान करीब 13 लाख रुपये का तय किया गया था। किसी भी कार्य में दस प्रतिशत की वृ(ि की जा सकती है, जबकि पत्थर करीब 10 लाख रुपये की लागत का होने के कारण इसको रद्द किया गया है। इसके बाद ही पुताई कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण होता है, उसका स्थलीय मेजरमेंट कराने के बाद जो स्थिति बनती है, उसी के अनुसार भुगतान बिल तैयार किया जाता है। इसमें पत्थर के बजाये यदि पुताई हुई है तो भुगतान भी रंगाई पुताई का ही किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  खादरवाला में युवक ने की आत्महत्या, घर पर था अकेला

ठेकेदार फर्म भारतीय कंस्ट्रक्शन के मालिक अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि पालिका द्वारा टाउनहाल के तीनों गेट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें दो गेट उनको मिले हैं, एक गेट की लागत के लिए 9.17 लाख रुपये में उनको ठेका दिया गया है। तीनों गेट के निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये की लागत आयेगी। बताया कि तैयार इंडिया गेट का व्यास करीब 3 हजार वर्ग फुट है और जो पत्थर निर्माण विभाग ने पसंद कर उनको सैम्पल दिया था, उसकी कीमत और लागत करीब 500 रुपये वर्ग फुट बैठ रही थी। ऐसे में पत्थर ही करीब 15 लाख रुपये कीमत का होने के कारण निर्माण विभाग ने इसे रद्द करते हुए पुताई कराने के निर्देश दिये हैं। गेट से नीचे उतरने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर ग्रेनाइट का पत्थर ही लगाया गया है। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर का जुआरी गैंग पर कड़ा प्रहार, आठ जुआरी किये गिरफ्तार नकदी बरामद की बड़ी संख्या में

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »