शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बने

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी सतीश चंद गोयल को परिवार की विरासत में मिली मुजफ्फरनगर जनपद की तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के गंगा घाट की सेवा की कड़ी में एक नया कदम उठाया गया। गंगा घाट की सेवा के लिए स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल की प्रेरणा से बरसों से काम कर रही शुकतीर्थ गंगा समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए गंगा घाट के सौन्दर्यकरण और अन्य कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दाखिल-खारिज लटकने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप गंभीर

पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा भवन पर श्री गंगा सेवा समिति शुकतीर्थ की आम सभा की बैठक की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी सतीश चंद गोयल को अध्यक्ष और डा. महकार सिंह को महामंत्री बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अरुण गर्ग व संचालन महकार सिंह ने किया। बैठक में श्री गंगा सेवा समिति शुकतीर्थ की ओर से वार्षिक आय और व्यय का ब्यौरा रखा गया। बैठक में आर. के. वर्मा ने गंगा समिति का वार्षिक स्थापना दिवस मनाने व वार्षिक स्मारिका प्रकाशित करवाने का प्रस्ताव रखा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत

बैठक में नई कार्यकारिणी के अन्य पदों पर पदाधिकारियों को नामित करने के लिए आम सभा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद गोयल को अधिकार दिया गया। इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा आपसी सहमति से आचार्य इन्द्रपाल सिंह, अरूण कुमार गर्ग और कैलाश चंद ज्ञानी सहित पांच सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया गया। बैठक में उद्योगपति भीमसैन कंसल, राकेश बिन्दल, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार तायल, सुभाष बाबू, सुनील कुमार, मयंकार सिंह, एडीजीसी विक्रांत राठी, शिव कुमार गर्ग, अमित कुमार, मोनू, देवेंद्र आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *