MUZAFFARNAGAR-बेशकीमती जमीनों के लिए तीन बुजुर्गों का कत्ल

मुजफ्फरनगर। करीब 50 करोड़ रुपये की भूमि की फर्जी वसीयत कराकर अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश के आरोप लगाते हुए भू स्वामी अशोक सैनी की बेटियों ने एक बार फिर से भू माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन बेटियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भू माफियाओं के खिलाफ एसआईटी गठित करते हुए जांच कराये जाने की मांग की है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर निवासी माया देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार ने अपनी तीन बेटियों सीमा, पुष्पा और संगीता तथा पुत्र पुलकित सागर के साथ गुरूवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपनी भूमि पर भू माफियाओं के द्वारा साजिशन कब्जा करने के आरोप लगाये हैं। इस परिवार ने अपने आरोपों में कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में 8 साल से भूमाफियाओं का एक गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह का सरगना गांव घोलरा निवासी बाबूराम कश्यप है। 10-15 लोगों का यह संगठित गिरोह पहले उन लोगों को चिन्हित करता है जिनके परिवार में लोग बाहर होते हैं जो अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं और वृ( होते हैं। यह गिरोह अब तक शहर के तीन अलग-अलग वृ(ों की हत्या कर चुका है और उनकी जमीन की फर्जी वसीयत तैयार कराकर संपत्ति को हड़प चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी के नाम पर शहर के मौहल्लों से हो रही अवैध वसूली

तहसील कर्मियों और पुलिस अधिकारियों का इस गिरोह को निरंतर संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन मामलों की जांच एसआईटी करेगी तो फर्जी वसीयत जिसमें रजिस्ट्रार कार्यालय के लिपिक शामिल हैं उनकी भूमिका, तहसील कर्मियों का घालमेल, हत्याओं को खोलने में पुलिस की संदिग्ध भूमिका सामने आ जाएगी। सीमा देवी और संगीता सागर ने मीडिया के समक्ष बताया कि हमारे पिता अशोक सैनी जो 75 साल के बुजुर्ग थे उनकी 4 अप्रैल 2023 को हमारे बाग में ही हत्या कर दी गई। हत्या से दो माह पहले मेरे पिता ने एसएसपी को पत्र लिखकर फर्जी वसीयत कराए जाने का खुलासा किया था और अपनी हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस की ओर से ना तो कोई सुरक्षा दी गई और न ही कोई सुध ली गई हत्या के बाद हमारे पिता के नाम से एक फर्जी वसीयत दिखाई गई है। इस वसीयत में अजय सैनी निवासी रामपुरी और पुलकित सागर को आधी आधी संपत्ति का मालिक दिखाया गया है। पुलकित सागर हमारा भाई और पिता अशोक का बेटा है। वसीयत को सही साबित करने के लिए पुलकित सागर का नाम दर्शाया गया है। अजय सैनी का हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं है। परिवार में अशोक सैनी की पत्न,ी तीन बेटी और एक बेटा है। बाबूराम कश्यप ने अजय सैनी, विनोद मलिक पुत्र बेगराज सिंह, वसीयत के गवाह नई मंडी थाने के हिस्ट्रीशीटर विशाल कश्यप, संजय शर्मा आदि से मिलकर हत्या और फर्जी वसीयत का षड्यंत्र रचा। लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक सभी तहसील कर्मी इन भू माफिया को संरक्षण दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पूरी रात पीटा- फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश

हमारे पिता की हत्या में पुलिस ने भारी साज खाकर मुख्य हत्यारोपियों को छोड़ दिया है। हम न्याय मांगने जाते हैं तो अधिकारी हमें धमकाते हैं। जिस जमीन की फर्जी वसीयत कराई, उसकी वर्तमान बाजारी कीमत करीब 50 करोड़ बताई गई है। इससे पहले भी शहर में दो वृ(ो की हत्या और फर्जी वसीयत हो चुकी है। इनमें नई मंडी 48 ए निवासी राजेंद्र पुत्र बहादुर की वसीयत रमेश पुत्र परमाल सिंह एवं निखिल मोहन शर्मा के नाम फर्जी तरीके से की गई और इसके सहारे 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। राजेंद्र की मौत से पहले बाबूराम कश्यप एक साल तक इस मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रहा और इसी दौरान सारी साजिश रची गई। इसी तरह नई मंडी व भोपा रोड पर जयप्रकाश सिंगल नामक व्यक्ति की संपत्ति की फर्जी वसीयत भूषण निवासी कुकड़ा एवं रोहित सिंघल के नाम से बनाई गई भू माफिया ने चर्चित अपराधी के सहयोग से 100 करोड़ से अधिक की इस संपत्ति को खुर्द बुर्द किया। इस परिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हम लोगों को पूरा विश्वास है कि वो हमें न्याय दिलाएंगे। उन्होंने सीएम से मांग की है कि इन हत्याओं और फर्जी वसीयत की जांच के लिए एस आई टी का गठन कर गिरोह का खुलासा कराएं।

इसे भी पढ़ें:  आईआईए के दिवाली मिलन में खूब मचा धमाल

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  बांदा बच्चों शोषण मामला: 33 मासूमों का शिकारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आईआईए के दिवाली मिलन में खूब मचा धमालवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  बांदा बच्चों शोषण मामला: 33 मासूमों का शिकारभाकियू नेता

Read More »