कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्रः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में पहुंच कर भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव राम जी अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर छात्र और छात्राओं के बीच रहकर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को साधने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने जितनी विषम परिस्थितियों में रहकर समाज के हितार्थ काम किया, उनसे समाज के सभी वर्गों को प्रेरणा लेनी चाहिए। तत्पश्चात कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया।


वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सप्ताह कार्यक्रम एवं पारिस्थितिकीय पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरणीय शिक्षा एवं जन जागरूकता के लिए एक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे एवं विद्यालय प्रबंध समिति से अंकुर गर्ग उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। मंत्री कपिल देव ने बच्चों के मध्य आकर बच्चों को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि किस प्रकार से उन्होंने आजीवन संघर्ष करते हुए संपूर्ण विश्व के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया एवं परिस्थितिकीय पर्यावरण के ऊपर जागरूक किया तथा उन्हें बताया कि हमें अपने पर्यावरण की किस प्रकार देखरेख करने में सहयोग करना है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है तथा उन्होंने अपने भाषण में कहा कि किस प्रकार पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है और यदि आप इसकी प्रति जागरूक नहीं हुई तो हमारी पृथ्वी पर रहने वाले जन मानस के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है, हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है एवं लोगों को अपनी पृथ्वी को हरा भरा एवं ठंडा बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए नदियों को भी प्रदूषण से बचाना है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किराये के बंद मकान में मिले बुजुर्ग दंपति के शव, हड़कम्प

उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो प्रत्येक नागरिक आज हमारे बीच में यह शपथ ले कि जब भी डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन होगा तब हर एक व्यक्ति वृक्ष लगाएंगे और छात्राओं को अपना आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी ने छात्राओं को बताया कि महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा के बल पर किस प्रकार महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या के साथ विद्यालय परिवार ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए शपथ ग्रहण की कार्यक्रम में सभी विद्यालय कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज में चोरी करने घुसा था चोर, सीसीटीवी ने दिया सुबूत और फिर....

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज में चोरी करने घुसा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »