मुजफ्फरनगर की पहचान गुड़ में हानिकारक मिलावट

मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार के एक जनपद एक उत्पाद में चुने गये और मुजफ्फरनगर जनपद की मिठास की पहचान गुड़ में भी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिलावट की जा रही है। जबकि यहां का गुड़ विश्व स्तरीय उत्पाद बनने के लिए जीओ टैग भी हासिल कर चुका है। इसके बावजूद भी जिले के मिलावटखोर जिले का नाम खराब करते हुए मिलावटी गुड़ बना रहे हैं। जनपद में मिलावटी गुड़ के दो गांवों में छह मामले पकड़े गये, नमूना फेल आया तो मिलावट का शोर मचा है। इसके साथ ही वनस्पति घी, खोया, पनीर, मिर्च और हल्डी पाउडर भी मिलावटी पाये गये हैं। मिलावटखोरी के 25 मामलों में एडीएम प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ 5.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही फरवरी 2024 तक खाद्य विभाग के द्वारा प्रस्तुत मिलावटखोरी के मामलों में 34 लाख का अर्थदंड लगाया है, इसमें 31 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूल कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पड़ौसी ने की बच्चे की गला रेतकर हत्या

खाद्य आयुक्त द्वितीय डाॅ. चमनलाल ने बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन/न्याय निर्णायक अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा फरवरी 2024 में 25 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर 5.34 लाख रुपये का अर्थदण्ड लगाया है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य पदार्थो के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गये थे। जांच के पश्चात खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त न्यायालय द्वारा माह फरवरी 2024 में 25 वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों यह जुर्माना लगाया है।

मिलावटखोरों में शमीम अहमद पुत्र अय्यूब, ग्राम-नावला 35000.मिश्रित दूध, आसार त्यागी पुत्र शमीम अहमद, ग्राम-नावला 20000 मिश्रित दूध, नीरज पुत्र दयानन्द ग्राम-खरड़ 20000 गुड़, जमील पुत्र इब्राहिम ग्राम-खरड़ 20000 गुड़, मेहरबान पुत्र मोहम्मद हमीद ग्राम-खरड़ 20000, दीपक कुमार पुत्र पवन कुमार ग्राम-भोकरहेड़ी 25000 गुड़, दीपक कुमार पुत्र पवन कुमार भोकरहेड़ी 25000 गुड़, मुर्सलीन पुत्र हिफ्जुल रहमान झोझगान 20000 अपमिश्रक और 18000 वनस्पति घी, गौरव पुत्र भगवान दास रामपुर तिराहा 18000 पनीर, प्रवीण कुमार पुत्र रामपाल सिंह इंद्रा कालोनी 13000 कुट्टु का आटा, अंकित कुमार पुत्र सुभाष ग्राम- काकड़ा 25000 घी, गोपाल शर्मा पुत्र सीताराम शमा गौशाला नदी रोड़ 15000 पनीर, छोटू पुत्र प्रहलाद सुभाष नगर 15000 मिश्रित दूध, पप्पू पुत्र धीर सिंह ग्राम-पीनना 15000 मिश्रित दूध, मौ.अमजद पुत्र तजामुल हसन ग्राम-बझेडी 30000 लाल मिर्च पाउडर, दीन मोहम्मद पुत्र उमर मोहम्मद ग्राम-मंडवारा 20000 खोया, शादाब पुत्र शमशाद जामिया नगर 20000 नमकीन, राशिद पुत्र अब्दुल हफीज उत्तरी लद्दावाला 15000 हल्दी पाउडर, नाजिम पुत्र इदरीश मोहल्ला-धुनापुरी जानसठ 25000 भैंस का दूध, नाजिम पुत्र इदरीश मोहल्ला धुनापुरी 30000 खोया, नवीन कुमार पुत्र चंद्रभान शनिधाम मंदिर के पास 25000 पनीर, साजिद पुत्र अशरफ, ग्राम-खरड़ 20000 गुड़, रामधारी पुत्र चैहल सिन मंडावली खादर 20000 पेड़ा और फैजान पुत्र सगीर अहमद दाल मण्डी 25000 नमकीन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  मासूम बेटी संग सोती महिला की पति ने गला रेतकर की नृशंस हत्या

डा. चमन लाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में माहदृफरवरी 2024 तक 190 वादो को निस्तारित करते हुए एडीएम प्रशासन ने अपने न्यायालय के माध्यम से 34.71 लाख रुपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। माह फरवरी 2024 तक विभाग द्वारा 31.80 लाख रुपये अधिरोपित अर्थदंड की वसूली की गयी है। फरवरी 2024 तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 203 वाद दायर किये गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले सात शातिर पकड़े

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  14 साल से फरार दस हजार का इनामी अजेन्द्र पुलिस ने

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »