HEALTH CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा स्वास्थ्य मेला

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किये गये निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में नेत्र रोग और मनोरोग चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवा प्रदान करते हुए यहां आये हुए 126 रोगियों को उचित परामर्श के साथ उपचार प्रदान कर लाभान्वित किया। शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया और मोतियाबिंद वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित करते हुए गाजियाबाद भेजा गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सचिव विजय शंकर, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ ही मानसिक रोग चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें वरदान नेत्र चिकित्सा संस्थान, गाजियाबाद के चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों का परीक्षण किया तो वहीं मानसिक रोग विशेषज्ञा डा. जेबाईश रहमान ;एमबीबीएस, एमडी साइकेट्रीद्ध ने अपनी सेवा प्रदान की और रोगियों का निःशुल्क उपचार किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उचित परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। यहां पर मोतियाबिंद वाले मरीजों को आधुनिक आईओएल विधि से लेंस लगाकर आपरेशन कराने की सुविधा के साथ ही शिविर में आंखों की जांच, दवाई, आपरेशन, आना-जाना, रहना और खाना निःशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गयी। नेत्र शिविर में 117 नेत्र रोगियों का चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। मोतियाबिन्द पाये जाने पर 10 रोगियों का चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि आगामी माह में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शिविर आयोजन कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। अगला शिविर जुलाई माह में चौथे रविवार के बजाये तीसरे रविवार 21 जुलाई, 2024 को प्रातः 9.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

इसके अतिरिक्त मानसिक रोग परामर्श शिविर में साइकेट्रिक्स डा. जैबाईश रहमान ने 09 रोगियों परामर्श प्रदान करते हुए उनकी बीमारी के सम्बंध में उचित मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क दवाईयां प्रदान कर सेवा दी। शिविर में वरदान सेवा संस्थान की टीम से नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अमित प्रजापति, मणिप्रकाश त्यागी, एसके गौड एडवोकेट, डा. अजहर हुसैन ने सेवा दी। शिविर के आयोजन में विद्यालय के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। रोगियों के जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  MPL T-20 के लिए अब 18 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »