बांग्लादेश के खिलाफ हिन्द मजदूर किसान समिति ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए हिन्द मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया और इसके पश्चात डीएम उमेश मिश्रा को एक ज्ञापन दिया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की गई है।

हिन्द मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ता के रूप में मजदूर और किसान शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और वहां पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन के दौरान संत चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी को लेकर भी आक्रोश जताया गया। प्रदर्शन के बाद डीएम उमेश मिश्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमं समिति के पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि जैसा कि आज बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्यचार हो रहे हैं, बांग्लादेश में हिन्दू संत चिन्मय प्रभु को जिस प्रकार बिना कारण के बांग्लादेश सरकार ने गिरफ्तार किया है, यह अत्यंत निंदनीय एवं दुखद है। वहाँ हिन्दुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

इस मामले पर प्रवक्ता अमित कुमार ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के संदेश में कहा कि रोहिंग्याओ की हमदर्दी में आवाज़ उठाने वाले हमारे देश में कई लोग व कई नेता हैं, लेकिन आज बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में आवाज़ उठाने वाला क्या कोई है? आज ये चुप क्यों हैं? ये ढोंगी सेक्युलर सबसे बड़े साम्प्रदायिक लोग हैं। उन्होंने इस संदेश में कहा कि जब भी हिन्दुओं पर अत्यचार होता है, ये चुप हो जाते हैं क्या हिन्दू इंसान नहीं है? क्या उनको जीने का अधिकार नहीं है? इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद कराने के लिए विश्व स्तर पर आवश्यक कदम उठाये जायें ताकि वहां लगातार हो रहे ये अत्याचार बंद हों। हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर पर मजदूरों और किसानों ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर राजपाल, अमित, पदम सिंह, पंकज, विकास, उपेंदर इत्यादि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किट

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौतसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Read More »