MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहाली

मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही शहर से लेकर गांव देहात तक हर तरफ उल्लास नजर आया। महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए सवेरे ही अपने घरों से निकल गई थीं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। होलिका का पूजन में बच्चे भी पूरी तरह से सज धजकर मिठाई के हार पहनकर पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी माताओं और दूसरे परिजनों के साथ होलिका पूजन किया। महिलाओं ने इस दौरान बच्चों की दीर्घायु और परिवार के लिए खुशहाली के लिए सुख समृ(ि के लिए कामना की। इसके साथ ही गांव से शहर तक होली की पूरी मस्ती नजर आई। होलिका पूजन के साथ ही कई स्थानों पर युवाओं की मस्त टोलियों ने रंग और गुलाल उड़ाकर होली खेली। होलिका पूजन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा तो वहीं पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने भी भ्रमण कर व्यवस्था को परखने का काम किया।

होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही जनपद भर में हर तरफ उल्लास और उत्साह तथा आस्था की लहर नजर आई। महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए निकलीं। सुबह से ही महिलाएं बच्चों को साथ लेकर होलिका की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। दोपहर तक गली-मोहल्लों में रखी होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी पुलिस बल तैनात किया हुआ था।

होली पर घरों में पकवान बनाए गए और घर-घर जाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गयीं। देर शाम होते ही युवाओं ने होलिका स्थल पर ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और उत्साह के साथ होलिका का दहन किया। महिलाएं लोकगीत गाती हुई टोलियों में होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं। होली का पूजन कर मुराद मांगी। लोगों ने पूजन के बाद गेहूं की बालियां भूनीं और प्रसाद वितरित किया।

महिलाओं ने बच्चों संग किया होली पूजन रविवार को नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होली का उपवास रखा और बच्चों संग होली का पूजन किया। बच्चे मीठे और मेवा के हार पहनकर होलिका पूजन करने के लिए पहुंचे थे। महिलाओं ने अपने बच्चों संग सूत से परिक्रमा कर पूजन किया। उन्होंने होलिका पर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृ(ि की कामना की। महिलाओं ने बच्चों के लिए मीठे और मेवा के हारों की खरीदारी की। सुबह लोगों ने गांवों में पहुंचकर देवस्थान पर पूजन किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नशीली दवाईयों का सौदागर दबोचा, 4.16 लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में 5 गौकश को गिरफ्तार, गौमांस किया बरामदसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »