औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग में बाधा नियमों पर आईआईए ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। इन्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चैप्टर की एक जनरल मीटिंग सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग में बाधक बन रहे कुछ नियमों के विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथियों में सरकारी विभागों से शार्दुल तिवारी टाउन प्लानर-यूपीसीडा कानपुर, राकेश झा रीजनल मैनेजर यूपीसीड़ा मेरठ, रविंद्र कुमार सिंह डिप्टी डायरेक्टर ऑफ़ फैक्टरीज मेरठ, बीके शुक्ला असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ़ फैक्टरीज, अनुराग कुमार चीफ फायर आफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर इमरान अली पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और उद्योग केंद्र से उद्योग मित्र कामरान उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आईआईए चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में औद्योगिक भूमि से जुड़ी समस्याओं को राज्यमंत्री कपिल देव और सम्बंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। पवन कुमार गोयल ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपनी एकता और सहयोग अपनी संस्था के साथ बनाए रखें ताकि उद्योग जगत को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

आईआईए चेयरमैन पवन गोयल ने प्रशासन के अफसरों से कहां की छोटी-छोटी कमियों की वजह से उद्योग की एनओसी न रोकी जाए, जो कमियां हो वह आवेदक को बता कर ठीक करा ली जाए, जिससे हमारा लघु उद्यमी अपने उद्योग को सरकार के नियमो की अनुपालना करके सुगमता से चला कर सरकारी राजस्व को बढ़ाने में सरकार का सहयोग करे। दिल्ली की एनजीओ संस्था प्रोस्पेरिटी की फाउंडर डायरेक्टर भुवाना आनंद ने इस विषय पर 10 राज्यों की तुलना और विदेशों पर किए गए अध्ययन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी व औद्योगिक भूमि के उपयोग में आ रही बाधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके समाधान के उपाय भी बताए।

इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुई श्याम वंदना, निशान यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

आईआईए के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन ने अवगत कराया की कई सरकारी कार्यालय जैसे सिविल हास्पिटल, कचहरी, मंगल पीठ बाजार, सरकारी स्कूल व कालेज में न तो कोई अग्नि शमन की व्यवस्था है और न ही रैन वाटर हार्वेस्टिंग की। जब सरकार ही असमर्थ है, तो छोटे उद्योगों पर इनका दबाव न बनाया जाए। पूर्व चेयरमैन कुशपुरी ने सुझाव दिया की शीर्ष अधिकारियों की एक मीटिंग आईआईए के साथ जिला स्तर पर जरूर कराई जाए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में उद्योग जगत के महत्व को रेखांकित किया और सरकार की ओर से उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भूमि के पूर्ण उपयोग के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी और संबंधित नियमों में शासन स्तर पर आवश्यक विचार विमर्श करके नियमो को अन्य राज्यों अनुरूप बनाने का प्रयास करूंगा यदि आवश्यक हुआ तो आपकी मीटिंग शासन के सचिव स्तर के अधिकारियों से लखनऊ में फिक्स करवाऊंगा। विभागीय अधिकारियों ने अपना पूर्ण सहयोग आईआईए को देने के लिए कहा।

पवन गोयल ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों को श्रीमद भागवत गीता जी और गोरखपुर गीता प्रेस की डायरियांे के साथ मोमेंटो आईआईए की ओर से प्रदान करके आभार जताया। संचालन करते हुए आईआईए सचिव अमित जैन ने समाश्याओं को जोर शोर से अधिकारियों के समक्ष रखा और बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वश्री कुश पुरी, नवीन जैन, मनोज अरोरा, अनुज स्वरूप बंसल, पंकज जैन, मनीष भाटिया, अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, अमन गुप्ता, उमेश गोयल, राहुल मित्तल, राज शाह, अरविंद मित्तल, अंकुर गर्ग, शमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, राजेश गोयल, अनिल त्यागी, विवेक गोयल, अशोक शाह, फकीर चंद मोगा, राहुल सिंघल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राकेश जैन, राकेश ढींगरा, तुषार एडवोकेट, नमन जैन, अतुल गर्ग, अजय अरोरा, विजय कपूर, अनुज कुच्छल, डा. यशपाल सिंह, वंश कपूर, प्राचीर अरोरा, पंकज मोहन गर्ग,अरविंद गुप्ता, तरुण गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, सुनील चौधरी, असद फारुकी, नईम चांद, विपुल गर्ग, प्रशांत गुप्ता, राजीव सिंघल, मनोज कुमार आदि भारी संख्या में उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तारजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »