अवैध हथियारों की तस्करी का भंड़ाफोड़, 11 सौदागर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। अवैध हथियारों की तस्करी के सहारे मौत का कारोबार करने वाले 11 शातिर सौदागरों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियारों की पूरी खेप बरामद की, जिनमें 08 पिस्टल .32 बोर व 03 तमंचा .315 बोर के साथ ही जिंदा कारतूस तथा अवैध शस्त्रों की तस्करी में प्रयोग की जाने वाली दो कार और एक मोटरसाईकिल यामाहा तथा मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पकड़े गये शातिर गिरोहबंद बदमाश हैं।

शनिवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खालापार पुलिस द्वारा किये गये गुडवर्क की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खालापार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों के व्यापार मंे लिप्त 11 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों की तस्करी करते समय अवैध शस्त्रों की खेप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बताया कि 18 अपै्रल को खालापार पुलिस विकास भवन के सामने रामपुरम गेट मेरठ रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना के आधार पर शामली बाईपास फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास के पास पुलिस ने छापा मारा। यहां दो कार और एक बाइक सवार युवक आपस में बातचीत करते हुए पाये गये।

पुलिस ने इनकोा मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गये लोगों में रोबिन पुत्र सुभाष व रोहित पुत्र सुभाष निवासी शोबापुर थाना कंकरखेडा जिला मेरठ, अभय पुत्र राजकुमार निवासी मौहल्ला मंडी चमारान सरधना, विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी भमोरी मेरठ, विशु पुत्र वीरेन्द्र निवासी मौहल्ला मंडी चमारान सरधना, कर्ण पुत्र कुशलपाल निवासी रेडाकला सहारनपुर, कबीर पुत्र खुर्शीद निवासी मौहल्ला सैठपुरी भौकरहेडी, विवेक पुत्र कुलदीप व प्रमोद पुत्र वीर सिंह निवासी गोटका सरूरपुर मेरठ, जितेन्द्र पुत्र वीर सिंह निवासी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी और उजैफा पुत्र सरताज निवासी मौहल्ला लाल मौहम्मद खतौली शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने भारी संख्या में अवैध अस्लाह बरामद किया। एसपी सिटी के अनुसार पकड़े गये शातिरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो सभी आपस में दोस्त हैं और जो अवैध असलाह उनसे बरामद हुआ है, उसको बेचने के लिए ही वो निकले थे। कबीर, प्रमोद व उजैफा उनके ग्राहकों में शामिल हैं और वो ही डील कराते थे। आज भी ऐसी ही डील होनी थी। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »