MUZAFFARNAGAR-कंपनी के नाम पर शहर के मौहल्लों से हो रही अवैध वसूली

मुजफ्फरनगर। शहर के 55 वार्डों में नगर पालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. के नाम पर कुछ अज्ञात कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न मौहल्लों में घर-घर जाकर लोगों ने टिपिंग फीस के रूप में अवैघ रूप से शुल्क वसूली का काम किया जा रहा है। कंपनी के सामने ये बात आई तो ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कंपनी का कहना है कि वो इन अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कराने की तैयारी में है। अभी तक तीन वार्डों में ऐसे मामले सामने आये हैं, दावा किया गया है कि करीब 60-70 हजार रुपये लोगों से अवैध रूप से वसूल कर लिये गये हैं।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर को सफाई व्यवस्था में आगे लाने के लिए एमआईटूसी के साथ 14 महीनों का अनुबंध किया गया है। कंपनी पालिका क्षेत्र के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही डलावघरों से भी कूड़ा निस्तारण का कार्य देख रही है। पालिका कंपनी को प्रत्येक माह करीब 90 लाख रुपये का भुगतान कर रही है, इसके बदले कंपनी डोर टू डोर टिपिंग फीस का कलेक्शन करते हुए पालिका कोष में जमा करायेगी। कंपनी के द्वारा किसी भी नियमितता और धांधली से बचने के लिए टिपिंग फीस वसूलने के लिए कम्प्यूटर आधारित प्रणाली को विकसित किया है। इसके लिए कंपनी के वार्डों में लगे सुपरवाइजर पीओएस मशीन के जरिये ही टिपिंग फीस प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान से वसूल करने के लिए पीओएस मशीन से कम्प्यूटराइज्ड जमा रसीद लोगों को उपलब्ध करायेंगे। ये पूरा सिस्टम ऑनलाइन सुपरविजन में रखा गया है। कंपनी ने इसी ऑनलाइन सिस्टम के साथ वार्डों से टिपिंग फीस वसूलने का कार्य भी शुरू कर दिया है, लेकिन अब कंपनी के सामने यह मामला प्रकाश में आया है कि कुछ अज्ञात कर्मचारी कंपनी और पालिका की ओर से घर घर जाकर टिपिंग फीस अवैध रूप से वसूलने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जीवा गैंग का 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

एमआईटूसी के परियोजना प्रबधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा शहर में बनाये गये जोन-3 के मौहल्ला गांधी कालोनी, गांधीनगर, नई मंडी, कूकडा, भरतिया कालोनी आदि क्षेत्रों में टिपिंग फीस वसूलने का काम कंपनी के सुपरवाइजर पीओएस मशीन के जरिये कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच वार्ड 21, 35 और 36 में जब सुपरवाइजर टिपिंग फीस वसूलने के लिए घर घर पहुंचे तो वहां लोगों ने बताया कि उनके द्वारा तो शुल्क का भुगतान किया जा चुका है। उनके द्वारा सुपरवाइजरों को हस्तलिखित कुछ रसीदें भी दिखाई गई, जो फीस लेने वाले अज्ञात कर्मचारियों ने पैसा लेने के बाद उनको उपलब्ध कराई।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

पुष्पराज ने कहा कि कंपनी ने पूरी तरह से टिपिंग फीस वसूलने के लिए ऑनलाइन सिस्टम प्रणाली बनाई है, मैनुअल रसीद फर्जी हैं। उनका कहना है कि कुछ अराजक तत्व वार्डों में कंपनी और पालिका के कर्मचारी बनकर अवैध वसूली करने का काम कर रहे हैं। ऐसे अज्ञात ठगों को पकड़ने के लिए कंपनी के लोगों को लगा दिया गया है। पालिका के अफसरों और कंपनी के एमडी को भी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से ऐसे ठगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराने की तैयारी की जा रही है। अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि करीब 60-70 हजार रुपये अवैध रूप से लोगों से इन ठगों के द्वारा वसूल कर लिये गये हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति टिपिंग फीस वसूलने के लिए यदि घर या दुकान पर पहुंचता है तो उसका आई कार्ड मांगे और उसके बाद उससे कम्प्यूटराज्ड जमा पर्ची लें तथा पर्ची उपलब्ध कराने के बाद ही पैसा दिया जाये। यदि कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके सम्बंध में तत्काल ही कंपनी के कंट्रोल रूम के नम्बर पर सूचना उपलब्ध करायें। 

इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांग

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »