आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुनील चौधरी अध्यक्ष, डॉ. मनोज काबरा सचिव बने

मुजफ्फरनगर। इंडीयन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसमें डॉ. सुनील चौधरी को अध्यक्ष और डॉ. मनोज काबरा को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्रांच मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु सरकूलर रोड स्थित आई एम ए भवन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ सर्जन डा. एस सी गुप्ता रहे। पिछले वर्ष घोषित प्रेसिडेंट इलेक्ट डा. सुनील चौधरी ने पूर्व अध्यक्ष डा. हेमंत शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया और डा. मनोज काबरा को सचिव व डा. ईश्वर चंद्रा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी डा. सुनील सिंघल अपने पद पर पूर्ववत बने रहेंगे। अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष प्रेसिडेंट इलेक्ट 2025-2026 के लिए हुए चुनाव में डा. कुलदीप सिंह चौहान को हराकर डा. यश अग्रवाल विजयी हुए और उनको प्रेसिडेंट इलेक्ट 2025-2026 घोषित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि बाक़ी आईएमए कार्यकारिणी की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  स्वस्थ उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार कर रही योगी सरकारः कपिल देव

इस चुनावी सभा मंे मुख्य रूप से डा. रमेश माहेश्वरी, डा. एम के बंसल, डा. अशोक कुमार,डा. गजराज वीर सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. डी एस मलिक, डा. सुभाष बाल्यान, डा. अशोक सिंघल, डा. अमोद कुमार,डा. राजेश मारवाह, डा. के डी सिंह, डा. अनिल कक्कड़, डा. अजय गुप्ता, डा. पी के चाँद, डा. हरदेश अरोड़ा, डा. अशोक शर्मा, डा. रविंद्र जैन, डा. अजय पंवार, डा. दीपक गोयल,डा. एन बी नैथानी,डा. सुधीर लूथरा,डा. अनिल राठी,डा. रज़ा फ़ारूक़ी,डा. अश्वमेध बाल्यान,डा. शिशिर कुमार, डा. सि(ार्थ गोयल,डा. राजेश्वर सिंह,डा. पंकज सिंह, डा. मनीष गुप्ता,डा. संजीव जैन,डा. अखिल गोयल,डा. अजय सिंघल,डा. शिशिर कुमार,डा. अभिषेक यादव, डा. करण मारवाह,डा. सुजीत कुमार सिंह, डा. रवि त्यागी,डॉ डी बी गौतम, डॉ विकास पंवार,डा. अनिल कुमार,डा. अरविंद सैनी,डा. आशीष बाल्यान,डा. विभोर कुशवाह आदि औरडा. ललिता माहेश्वरी,डा. निशा मलिक,डा. अनीता शर्मा,डा. रेणु अग्रवाल,डा. रश्मि गोयल, डा. दीप शिखा जैन आदि महिला सदस्यों सहित काफ़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे। अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  BJP SANKALP PATRA-2024 का संकल्प लेकर घर-घर जायेगी भाजपा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सास और दामाद की नई लव

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »