MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशी

मुजफ्फरनगर। बच्चों से पल पल मिल रहे अपमान के जहर का घूंट पीकर जिन्दगी के साथ संघर्ष करते एक बुजुर्ग किसान की हिम्मत आखिरकार अपनों से लगातार मिल रहे घाव के कारण जवाब दे ही गई और उसने खौफनाक फैसला करते हुए खुदकुशी कर ली। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल निवासी किसान मेघपाल ने बच्चों के दुर्व्यवहार व मारपीट से दुखी होकर जानलेवा जहरीला कीटनाशक पी लिया। गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में ले जाते समय रास्ते में बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल ने मामले की जांच की। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटों और उसकी एक पुत्रवधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने उठाया लट्ठ, जूते-चप्पल छोड़ भागे भाकियू तोमर के सिपाही

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल का रहने वाला 55 वर्षीय किसान मेघपाल सिंह को शराब पीने का आदी बताया गया है, इसी आदत के कारण उसके दो बेटे शराब पीने से मना करते थे। इसी बात को लेकर उनमें विवाद होता रहता था। मेघपाल का इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात बच्चों के साथ विवाद हो गया। बच्चों के दुर्व्यवहार तथा मारपीट से दुखी मेघपाल ने रविवार अलसुबह घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर दिया। इससे मेघपाल की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेघपाल के भाई मनोज कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

मनोज कुमार ने मृतक भाई के बेटे अंकुर, मोनू तथा अंकुर की पत्नी सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से परिवार में शोक छाया है। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेघपाल व उसके बेटे एक ही घर में रहते थे, जो मेघपाल को शराब पीने से मना करते थे। इसी के चलते दोनों बेटों व पुत्रवधु ने मेघपाल के साथ मारपीट की। आत्मग्लानि के चलते मेघपाल ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ बुढ़ाना आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर गई है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को भी हर बूथ पर मिला वोट, देखें बूथवार लिस्ट....

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने उठाया लट्ठ, जूते-चप्पल छोड़

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »