MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर। शहर में नगर पालिका परिषद के साथ अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का काम कर रही नई दिल्ली की निजी कंपनी के द्वारा चरथावल रोड पर बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़े के देर से कचरा बीन रहे एक कबाड़ी को कूड़ा उठा रही जेसीबी के चालक ने कुचल दिया। हादसे में कबाड़ी युवक की मौके पर ही मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल पर जाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के द्वारा शहर में स्वच्छता के लिए एम आई टू सी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली को अनुबंध के आधार पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका दिया गया है। कंपनी के द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के चरथावल रोड पर शनि धाम के पास कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बनाया गया है। यहां पर शहर के 55 वार्डो से एकत्रित होने वाले कूड़े को डंप करने के बाद उसका निस्तारण करने का काम किया जा रहा है। रविवार को सुबह यहां पर कंपनी के कर्मचारी कूड़े के निस्तारण में जुटे हुए थे। इसी बीच यहां पर कूड़े से प्लास्टिक और अन्य कचरा बीन रहे एक कबाड़ी मजदूर को जेसीबी चालक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत होने पर जैसी भी चालक और अन्य लोग वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ी युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया तब तक युवक के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच चुके थे। परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया और कंपनी के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग भी की। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह थाना क्षेत्र के चरथावल रोड पर नगर पालिका परिषद के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर जेसीबी चालक जिस समय पूरा भरने का काम कर रहा था इस दौरान जेसीबी बैक करते हुए पीछे खड़े युवक को चालक ने अपनी चपेट में ले लिया जेसीबी का पहिया युवक के ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने शो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महकार निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है जो यहां अपने रिश्तेदारी के रूप के यहां रहकर कबाड़ी का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

नगर पालिका के साथ काम कर रही दिल्ली की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं जॉन इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि चरथावल रोड पर कंपनी ने कूड़ा ट्रांसफर केंद्र बनाया हुआ है यहां पर रविवार को कंपनी की जेसीबी के चालक सोमदत्त से एक हादसा हो गया। जिसमें कूड़े के देर से कबाड़ बिन रहे मजदूर युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में जो भी कानूनी कार्यवाही होगी वह परिजनों की ओर से की जा रही है। उन्होंने इन आरोपों को भी खारिज किया कि कंपनी के द्वारा कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़े से प्लास्टिक आदि कचरा बिनने का ठेका दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे से कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

नगर पालिका परिषद के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार ने बताया कि उनको रविवार सुबह जानकारी मिली कि तालिका के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम कर रही दिल्ली के कंपनी के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर एक कबाड़ी मजदूर की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई है। जेसीबी नगर पालिका परिषद के द्वारा कंपनी को हैंड ओवर की गई थी उसे पर कंपनी का कर्मचारी ही तैनात है इस हादसे से पालिका प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि कंपनी के द्वारा सरवट्ट निवासी असलम और मुकर्रम नाम के व्यक्ति को कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर प्लास्टिक आदि कचरा कूड़े के ढेर से बिनने के लिए ठेका दे रखा है। इस मामले में पाली का स्तर से जांच कराई जा रही है यदि कंपनी पर या आरोप साबित होते हैं तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ ने वार्ड ब्वॉय का रोका वेतन, मांगा जवाब

इस मामले में दिल्ली की कंपनी एमआई टू सी से कूड़ा बिनने का टेंडर अपने नाम छुड़ाने की जानकारी देते हुए सरवत निवासी असलम ने बताया कि कंपनी के साथ ही काम करने वाले सोनू नामके व्यक्ति उन पर कंपनी के साथ किया गया टेंडर छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था कहीं बार सोनू ने उनको काम ना छोड़ने के कारण धमकी भी दी थी। असलम का आरोप है कि एक महीने पहले सोनू के दबाव के कारण उसने अपने बैंक अकाउंट से सोनू कुछ धनराशि भी ट्रांसफर की थी। असलम शनिवार कोभी कंपनी के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर पहुंचा था और वहां पर काम करने वाले सभी मजदूर को उसके द्वारा धमकाया भी गया था। असलम का आरोप है कि रविवार को सोनू ने ही जेसीबी चालक सोमदत्त के साथ मिलकर उसके साले महकार को जेसीबी से कुचलवाकर उसकी हत्या करवाई है। असलम ने इस मामले में आरोपी सोनू और जेसीबी चालक के सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read This

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  खाद नहीं मिलने पर किसानों ने लगाया गोदाम पर तालाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सवइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »