एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना श्रमिक दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में एक मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए नन्हें मुन्ने बच्चों ने सवेरे हैंड मेड ब्लेसिंग कार्ड और फूल प्रदान करते हुए आभार जताया तो वहीं विद्यालय परिवार की ओर से कर्मचारियों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने करते हुए विद्यालय के सभी सहायक कर्मचारियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सुबह प्राइमरी विंग में छात्र-छात्राओं ने उनकी शिक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालय में अपने परिश्रम से उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सभी सहायक कर्मचारियों को हैंड मेड ब्लेसिंग कार्ड और फूल देकर आभार प्रकट करते हुए उनके प्रति सम्मान जताया। छोटे बच्चों के हाथों यह सम्मान पाकर कर्मचारी भावुक और प्रसन्न नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में बना महाराज अग्रसैन स्मारक तुड़वायेगी पालिका


श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण-प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि परिश्रम ही महान बनाता है। ईमानदारी और परिश्रम से ही हम जीवन में सफलता अर्जित करते हैं, आज ऐसे अनेक महापुरुषों का जीवन दर्शन हमारे सामने हैं, जिन्होंने एक श्रमिक के रूप में जीवन शुरू किया और वो उच्च पदों तक पहुंचे और देश व दुनिया में एक विशेषता स्थान हासिल कर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने। कहा कि जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी श्रमिक वर्ग का हमें सम्मान करना चाहिए। यह मई दिवस उन श्रमिकों के परिश्रम के प्रति कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने की सीख देता है, जिनका परिश्रम हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित रहता है। वो हमारे घर, प्रतिष्ठान, विद्यालय या अन्य किसी भी स्थल पर सहयोगी के रूप में नजर आते हैं। इनके प्रति मानवीय दृष्टिकोण के साथ हमें भी सुख-दुख बांटना चाहिए। अंत में उन्होंने विद्यालय के समस्त सहायक कर्मचारियों के द्वारा विद्यालय परिवार के लिए दिए जा रहे सहयोग और परिश्रम की सराहना करते हुए उनको उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का भी प्रशंसनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागू

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गैस संकट: 12 साल बाद सिलेंडर पाने को मुसीबत की लाइनपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »