स्टील फैक्टन्न्ी के कर्मचारियों से लाखों की लूट

अलीगढ़। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्टील फैक्टरी के कर्मचारियों से लाखों रुपये लूटे। कर्मचारी फैक्टरी से कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इगलास कोतवाली के गांव नगला जार स्थित लक्ष्मी स्टील फैकटन्न्ी के कर्मचारी सुशील पाठक व भोला आज सुबह 10 बजे बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे। दो लुटेरे बुलट बाइक पर आए, रास्ते में कर्मचारियों को रोक लिया। बदमाश तमंचा दिखाकर कर्मचारियों से लाखों रुपये लूट कर नौ दो ग्यारह हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के स्वामी का पहले बर्खास्त सिपाही के गैंग ने अपहरण भी किया था। बदमाश पहले फैक्टरी से बाहर माल लेकर जाते हुए एक टन्न्क को भी लूट चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को जागी पुलिस, 25 ई रिक्शा जब्त

Also Read This

साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच की महिलाओ के द्वारा किया गया गरीबो में कम्बल वितरण कार्यक्रम

देवबन्द नगर की महिलाओं की अग्रणी संस्था साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबंद के द्वारा शीतकाल से बचाव के लिए आज जरूरतमंदों गरीबो असहायों को रामकृष्ण सेवा सदन कैंसर हॉस्पिटल जीटी रोड में कंबल वितरीत किए गए बबीता कश्यप संगीता, लीला, बिट्टू, दीपा, बाला ,अनीता सैनपुर ,मोनिका ,प्रमिला, कीर्ति ,प्रमिला कश्यप, सोनू ,राजवीर , उषा, रेखा, बाला, राजेश्वरी, रमन ,शर्मिष्ठा ने कंबल प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त की हॉस्पिटल की चेयरमैन साध्वी आशु जी ने बताया की साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाते हैं साहित्यिक मंच की संस्थापक अध्यक्ष अध्यापिका ममता वर्मा और उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भाव से साहित्य और

Read More »