कबड्डी खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत हो जाने और परिजनों के द्वारा दोनों ही बहनों का अंतिम संस्कार चुपचाप कर दिये जाने के मामले का खुलासा होने से पुलिस में हड़कम्प मच गया। इस गांव में घटना के छह दिन बाद पुलिस पहुंची और दोनों मृतक बहनों की मौत के बारे में उनके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अन्य परिजनों से भी मौत वाली उस रात को हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। पुलिस अभी इस प्रकरण में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है, पुलिस अफसरों का केवल इतना कहना है कि संदिग्ध मौत की सूचना के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक दोनों बहन कबड्डी की खिलाड़ी थीं और बुढ़ाना के कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती थीं।

जनपद के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागडी में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस के सामने आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस भी दो सगी बहनों की एक ही रात में मौत हो जाने और इसके बाद परिजनों के द्वारा गुपचुप तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर देने की सूचना मिलने के भी सतर्क हो गई और गांव में पहुंचकर जहां मृतक युवतियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो वहीं अन्य परिजनों से सभी मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए गांव में लगाया है ताकि सही जानकारी सामने आ सके। इसके साथ ही आस पडौस के लोगों से भी पुलिस द्वारा पूछताछ करने की खबर सामने आई है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कोई भी सटीक जानकारी देने से बच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीधी बात-25 जून के बाद प्रदूषण मिला तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन

सूत्रों के अनुसार गांव गढमलपुर सागडी निवासी दो सगी बहनें बुढ़ाना के एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती थी। बताया गया है कि 17 जनवरी की रात्रि में दोनों बहनों के बीच घर में ही मोबाइल फोन को लेकर आपसी विवाद हुआ। परिजनों ने दोनों को डांटकर सुला दिया था। दोनों बहने उस रात सो गई तो फिर अगली सुबह वो नहीं उठी और बिस्तर पर ही उनको मृत पाया गया। इसमें सूत्रों का कहना है कि दोनों ने ही रात्रि में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और उसी के प्रभाव के कारण उनकी रात्रि में मौत हो गई। सवेरे जब परिजनों ने दोनों बहनों को मृत पाया तो उनके भी होश उड़ गये थे। दोनों बहनों की मौत की सूचना पुलिस को दिये बिना ही परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों बहनें कबड्डी की खिलाड़ी बताई गई हैं। वो इसके लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहीं थी। वहीं सूत्रों के अनुसार बहनों की मौत को लेकर उनके पिता भी आरोप लगे हैं। उनकी मौत को ऑनर किलिंग के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन इसके लिए कोई साक्ष्य अभी सामने नहीं आये हैं। पुलिस ने गुरूवार को भी इस प्रकरण में परिजनों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस अफसर इसमें कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि गांव में दोनों बहनों की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हो रही हैं। पुलिस सूत्रों का इतना ही कहना है कि दो बहनों की मौत की सूचना के बाद पूछताछ कर छानबीन की जा रही है। इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद एसपी देहात आदित्य बंसल ने वीडियो बाइट जारी करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के अनुसार गांव गढ़मलपुर सागडी में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। सभी तथ्यों को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  24वें में तीर्थंकर भगवान महावीर की मनाई गई 2624वीं जन्म जयंती

Also Read This

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची घायल, पैर की हड्डी टूटी

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गांव फुलत निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय भतीजी कु. सबा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से पास की परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फुलत अड्डे की ओर से आ रहे बाइक सवार रवि पुत्र दिलावर ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को तेज गति और

Read More »

नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

खतौली। आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खतौली कस्बे में मीट की दुकानों और मांसाहारी होटलों को बंद कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर सात्विक भोजन का सेवन करते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौतप्रवीण ठकराल ने कहा

Read More »

जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाइयों के कारोबार पर कार्रवाई, दवा कारोबारी को साथ लेकर गई टीम मुजफ्फरनगर। जिले की चर्चित दवा मार्केट, जिला परिषद मार्केट में आज हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से हरियाणा में बेची गई प्रतिबंधित दवाओं को लेकर की गई। छापेमारी के दौरान ब्रज फार्मा नामक दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की टीम ने दुकान पर घंटों तक कार्रवाई की, जिससे मार्केट में हड़कंप मच गया। टीम में नारकोटिक्स विभाग के एएसआई बालेन्द्र सिंह और एसआई विनोद कुमार शामिल थे, जो नारकोटिक्स विभाग से थे। प्रारंभिक जांच में पता चला

Read More »

दुबई ड्रोन हमला: उड़ानें निलंबित, 19 भारतीय हिरासत में

दुबई ड्रोन हमला के बाद संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले और आग लगने की घटना के बाद उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने के आरोप में 19 भारतीय नागरिकों समेत 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। क्षेत्रीय तनाव के कारण बड़ी संख्या में यात्री, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं, दुबई में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दुबई ड्रोन हमला के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि हवाई अड्डे के पास आग लगने की घटना के चलते एहतियात

Read More »